Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भारतीय जन जागृति पार्टी के नेता और कार्यकर्ता "आप" में शामिल हुए

जरनैल सिंह और मलविंदर सिंह कंग ने किया स्वागत

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Bhartiya Jan Jagriti Party, Malwinder Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Feb 2022

Last updated on: Feb 02, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को आज उस समय बड़ा बल मिला जब भारतीय जन जागृति पार्टी के अध्यक्ष संदीप धवन सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता "आप" में शामिल हो गए। पंजाब और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और पार्टी प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया ।बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भारतीय जन जागृति पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आप में स्वागत करते हुए विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का काफिला हर दिन बढ़ता जा रहा है।अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जन जागृति पार्टी की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप धवन के नेतृत्व में गजनदीप सिंह मोहाली, कुनाल हांडा खरड़, किसान महासंघ चंडीगढ़ की अध्यक्षा प्रीति आनंद, सुख संधू बरनाला, सुखजिंदर सिंह और मनकरण संधू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। सभी नेताओं के पार्टी में शामिल होने से आप पंजाब में और मजबूत हुई है। विधायक जनरैल सिंह ने उम्मीद जताई  और कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी,क्योंकि पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और पंजाब को बचाने के लिए उन पर भरोसा करते हैं।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Bhartiya Jan Jagriti Party , Malwinder Singh Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD