Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

जरनैल सिंह, प्रदीप छाबड़ा और मलविंदर सिंह कंग ने किया स्वागत

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Malwinder Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2022

Last updated on: Feb 01, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब का काफिला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।  प्रदेश में अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी को आज एक बड़ा बल मिला जब पटियाला और मोहाली जिलों के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता युवा नेता हरीश शर्मा (अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड, पंजाब) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।  'आप' के पंजाब और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह , चंडीगढ़ मामलों के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और पार्टी प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने इन नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी से बहुत प्रभावित हो रहे हैं।इसलिए समाज का हर वर्ग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा है।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हरीश शर्मा की रहनुमाई में जिलाध्यक्ष मोहाली मनीष शर्मा के नेतृत्व में पंजाब युवा प्रभारी प्रीत अहरू (सनौर), पवन कुमार, जगदीप शर्मा, करमवीर सिंह, सतीश सिंह, गुलजार सिंह, सुरजीत सिंह, उप जिलाध्यक्ष मोहाली राजिंदर सिंह, तरुण मंगली, राहुल, आकाश, गुरदेव सिंह, बलराज सिंह, गुरमीत सिंह, विकास शर्मा, रजत शर्मा, कुलवंत सिंह, प्रिंस शर्मा और सुहिल कुमार आदि वर्कर और पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।विधायक जरनैल सिंह ने उम्मीद जाहिर की कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बंदनी निश्चित है क्योंकि पंजाब के लोग पारंपरिक पार्टियों की संकीर्ण और लूटने की राजनीति से तंग आ चुके हैं।  राज्य की जनता राजनीतिक बदलाव लाना चाहती है, जिसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुनने का फैसला किया है।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Malwinder Singh Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD