Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कांग्रेस ने किया वोटरलिस्ट में फर्जीवाड़ा : आप

हार के डर से कांग्रेस सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है : जरनैल सिंह

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2022

Last updated on: Feb 01, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस पर फर्जी वोटर तैयार करने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सरकार के मंत्री भारत भूषण आशू पर लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 24000 से ज्यादा फर्जी वोटर तैयार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता का मूड देखकर कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। हार के डर से घबराए कांग्रेसी नेता सरकारी तंत्र का मनचाहा दुरुपयोग कर फर्जी वोटरों के माध्यम से चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता मलविंदर कंग और लुधियाना वेस्ट से आप प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गोगी भी मौजूद थे।आप नेता ने चुनाव आयोग से जल्द जल्द से लुधियाना वेस्ट और अन्य विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जी वोटरों के मामले पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव होना बेहद जरूरी है। 

आप नेता ने कहा कि  लुधिायाना वेस्ट से हमारे उम्मीदवार गुरुप्रीत गोगी ने चुनाव आयोग से फर्जी वोटरों की सूची को लेकर शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए अपने रिकॉर्ड से सभी फर्जी नामों को हटा दिया था,लेकिन फिर भी क्षेत्र में 24 हजार से अधिक फर्जी वोटरों के नाम सामने आए हैं।जरनैल सिंह ने इस पूरी घटना के लिए कांग्रेस के मंत्री और लुधियाना वेस्ट से विधायक भारत भूषण आशू को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मंत्री आशू ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर और सरकारी मशीनरी पर दबाव बनाकर वोटरों की सूची में बड़ी गड़बड़ी को अंजाम दिया है। आप नेता ने कहा कि मंत्री आशू को अपनी हार का डर सताने लगा है इसलिए चुनाव जीतने के लिए वह इस प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं।जरनैल सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेता अपनी तमाम नापाक कोशिशों के बाद भी पंजाब की जनता को गुमराह नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से ऐसी पार्टियों और उनके नेताओं से सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता पारंपरिक पार्टियों की भ्रष्ट नीतियों से तंग आ चुकी  है। इसलिए लोग 20 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताएंगे और आप की सरकार बनाएंगे।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD