Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता जगमोहन सिंह कंग 'आप' में शामिल

'आप' ने कांग्रेस को दिया करारा झटका, आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आप में हो चुके हैं शामिल

Arvind Kejriwal, Jagmohan Singh Kang, Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Yadvinder Singh Kang, Bani Kang, Amarinder Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2022

आम आदमी पार्टी(आप) ने पंजाब कांग्रेस को एक एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पंजाब कांग्रेस के दो दिग्गज नेता कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब  पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता जगमोहन सिंह कंग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ उनके दोनो पुत्र यादविंद सिंह कंग उर्फ बनी कंग और अमरिंदर सिंह कंग भी आप में शामिल हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने आप का दामन थामा। जगमोहन सिंह कंग पंजाब कांग्रेस प्रदेश कमिटी के उपाध्यक्ष के पद पर थें। वह 1992-97, 2002 से 2007 और 2012 से 2017 तक तीन बार विधायक रहे हैं और 1992 से 1995 तक कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। 

कंग पंजाब में काग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और खरड़ और आनंदपुर साहिब क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी गहरी पकड़ है। उनके छोटे बेटे अमरिंदर सिंह कंग पंजाब कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग के प्रदेश महासचिव थें। उन्होंने देश के प्रसिद्ध पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है और खरड़ विधानसभा और आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की राजनीति में पिछले 19 वर्षों से सक्रिय हैं। वहीं उनके बड़े बेटे यादविंद सिंह कंग जिला परिषद (खीजराबाद) के सदस्य हैं और क्षेत्र में कांग्रेस सक्रिय नेता हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जगमोहन कंग ने कहा कि कांग्रेस की आपसी कलह से पंजाब के लोग तंग आ चुके हैं। कांग्रेस अब मौकापरस्त और सत्ता के लोभी लोगों की पार्टी बन गई है। कुर्सी के लिए कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई का खामियाजा पंजाब के गरीबों और आमलोगों को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस पूरी तरह अपने आदर्शों और सिद्धांतों से भटक चुकी है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Jagmohan Singh Kang , Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Yadvinder Singh Kang , Bani Kang , Amarinder Singh Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD