Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिंदर ने पटियाला शहरी सीट से दाखिल किया नामांकन पत्र, पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

चन्नी द्वारा 111 दिनों उपलब्धियों को बताया कोरा झूठ, उनकी उपलब्धियों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस की निंदा की

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Lok Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 31 Jan 2022

Last updated on: Jan 31, 2022, 00:00 IST

पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी के पहले चुनावी जंग की शुरुआत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य के भविष्य को बचाने के लिए जुट जाने के लिए कहा है। जिन्होंने कांग्रेस पर इन विधानसभा चुनावों को साढ़े 4 सालों की उनकी उपलब्धियों आधार पर लड़ने का आरोप लगाया है।पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएलसी वर्करों को संबोधित करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री ने चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किए 111 दिनों में कांग्रेस के वायदे पूरे करने सबंधी किए जा रहे दावों को झुठलाते हुए खुलासा किया कि जिन कामों को ये अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं, वे उनकी सरकार द्वारा किए गए थे, जिनमें रोजगार पैदा करना, जनकल्याण स्कीमें लाना, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सुविधा और किसानों के कर्ज माफी शामिल हैं।यहाँ तक कि बेअदबी और नशे के केसों को लेकर उन पर कोई कार्रवाई न करने सबंधी लगाए जा रहे आरोपों, जिनके आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का दावा किया जा रहा है, के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नहीं इन मामलों में सख्त एक्शन लिया था। उन्होंने बेअदबी के मामलों को सीबीआई से वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक सख्त लड़ाई लड़ी थी और इसके चलते पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी सहित 19 अधिकारियों पर के जज हुआ था।

नशे के मामलों को लेकर पीएलसी नेता ने खुलासा किया कि उनकी सरकार ने सफलतापूर्वक ड्रग माफिया की कमर तोड़ दी थी और और कई बड़ी मछलियों सहित 40000 से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन यह स्वीकार करना मुश्किल होगा कि विश्व में कहीं भी नशों का पूरी तरह से खात्मा हो सकता है और वह भी पंजाब जैसे राज्य में, जहां हर दिन पाकिस्तान नशे धकेल रहा है।किसान आंदोलन के दौरान किसानों को दिए गए पूर्ण समर्थन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में 137 स्थानों पर रास्ते रोकने के बावजूद उनकी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, क्योंकि वह किसानों की चिंताओं से जुड़े हैं। खेती कानूनों की वापिसी को लेकर उन्होंने कहा कि यह पहले कभी नहीं हुआ था कि किसी देश प्रधानमंत्री ने नीतिगत फैसलों को लेकर माफी नहीं मांगी हो।पीएलसी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के समर्थन के साथ पंजाब में बदलाव संबन्धी वायदे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कम से कम 7 सालों तक केंद्र में बनी रहेगी। सत्ता में आने के बाद केंद्र सरकार उनके समर्थन के साथ राज्य में बदलाव कर सकती है। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब व्यवस्था बुरे हालात में है और भारी कर्ज का सामना कर रही है, जिसे केंद्र से आर्थिक मदद की जरूरत है। राज्य के छात्र, युवा, किसान और अन्य वर्गों का भविष्य दांव पर है और उन्हें बचाने के लिए केंद्र व राज्य में नजदीकी सहयोग की जरूरत है।कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि साढ़े 4 सालों के दौरान उनकी सरकार ने 22 लाख नौकरियां दी थी, शिक्षा का स्तर उठाया था, राज्य में एक लाख करोड़ रुपए का निवेश आया था, लेकिन पंजाब को देश में नंबर एक पर लाने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।पटियाला में उनके पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि बीते समय की तरह वह इस सीट पर लड़ाई वर्करों पर छोड़ते हैं, जबकि वह राज्य के अन्य हिस्सों में पीएलसी और अपने सहयोगियों के लिए लड़ाई लड़ने जाएंगे।इससे पहले कैप्टन अमरिंदर के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा-पीएलसी गठबंधन पटियाला सहित राज्य की सभी 117 सीटों पर इतिहास रचेगा, क्योंकि राज्य और देश की सुरक्षा पंजाब के लोगों के लिए पहले है।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD