Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सैनिकों के नाम पर सियासत कर रही केंद्र सरकार : सचिन पायलट

बुकलेट "शौर्य के नाम पर वोट, सेना के हितों पर चोट" को रिलीज किया

Sachin Pilot, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2022

Last updated on: Jan 28, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सैनिकों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है, जो उनसे किए वायदों को पूरा करने की बजाए, उनके खिलाफ काम कर रही है। उनके साथ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा  भी मौजूद थे।चंडीगढ़ से पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में सैनिकों की बहादुरी के सम्मान में तैयार बुकलेट "शौर्य के नाम पर वोट, सेना के हितों पर चोट" को रिलीज करने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सीमा पर दुश्मनों, तो भीतर आतंकवाद और अलगाववाद का मुकाबला करते हैं लेकिन अफसोस इस बात का है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों के नाम पर राजनीति करती है और उनसे किया वायदा पूरे करने की बजाय उनके खिलाफ ही काम करती है।उन्होंने आरोप लगाया कि देश में करीब सवा लाख सैनिकों के पद खाली हैं, जिन्हें राष्ट्रवाद की बात करने वाली पूर्ण बहुमत की सरकार ने बीते 7 सालों से नहीं भरा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने साल 2014 में वन रैंक, वन पेंशन स्कीम लागू की थी, लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी में इस योजना को लागू करने का वादा करने वाली एनडीए सरकार ने अभी तक कदम नहीं उठाया। ऐसे में 5 सालों में पेंशन बढ़ोतरी का फैसला समानता नहीं ला सकता। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से ईसीएचएस में 2 हजार करोड़ रुपए की कटौती की भी निंदा की। इसी तरह सरकार ने कैंटीन पर मिलने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया और उस पर भी लिमिट रख दी।उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा अंगहीनता पेंशन को बढ़ाने की बजाय उस पर टैक्स लगाए जाने की मैं निंदा की। सचिन पायलट ने खुलासा किया कि डिफेंस में सिविल अधिकारियों की पेंशन में कई गुना बढ़ोतरी हुई है, जबकि उसके मुकाबले आर्मी सर्विसेज के समानांतर अधिकारी की पेंशन बहुत कम है। यहां तक कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा नहीं मिलता और आतंकी मुठभेड़ में शहादत होने पर उनके परिजनों को सेना के मुकाबले सहायता नहीं मिलती। उन्होंने खुलासा किया कि इस संबंध में कांग्रेस के सांसदों द्वारा कई बार संसद में मामला उठाने के बावजूद केंद्र सरकार कदम नहीं उठा रही।उन्होंने कहा कि भाषण देने से काम नहीं चलता वास्तविकता में काम करना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनाएगी।

 

Tags: Sachin Pilot , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD