Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे भगवंत मान

हर पंजाबी को मेरे छोटे भाई भगवंत मान पर है गर्व : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Raghav Chadha, Jarnail Singh, Harpal Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 18 Jan 2022

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान 2022 विधानसभा चुनाव में आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां मीडिया को संबोधित करते हुए की। इस घोषणा के लिए यहां एक प्रभावशाली मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंच पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के अलावा नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, सह-प्रभारी राघव चड्ढा मौजूद थे। कार्यक्रम में भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उपस्थित थे।भगवंत मान के नाम की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए पंजाब के लोगों की राय/सुझाव जानने के लिए 13 जनवरी को एक नंबर जारी किया था, जिस पर 21 लाख 59 हजार 437  लोगों ने अपनी राय दी। इसमें 93.3 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए भगवंत मान के नाम पर मुहर लगायी। लोगों से मिली राय के आधार पर पार्टी भगवंत मान को मुख्यमंत्री के तौर पर गर्व के साथ पेश कर रही है। केजरीवाल ने कहा, "मेरे छोटे भाई भगवंत मान पर हर पंजाबी को गर्व है।"

केजरीवाल ने कहा कि मैंने पहले ही मुख्यमंत्री के रेस से खुद को बाहर कर दिया था, लेकिन कुछ लोगों ने फिर भी मेरे नाम का सुझाव दिया। हमने उन सभी सुझावों को रिजेक्ट कर दिया जिसमें मेरा नाम था। उन्होंने कहा कि रिवाइती पार्टियां अक्सर अपने बेटे-बेटी, भाई-भतीजे और बहू को सत्ता सौंपती है। भगवंत मेरा छोटा भाई है, अगर मैं इसे सीधे मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर देता तो लोग कहते कि हमने अपने भाई को बना दिया। इसीलिए हमने सीएम चेहरा ढूंढ़ने के लिए एक नई लोकतांत्रिक परंपरा की शुरुआत की। भारत के इतिहास में पहली बार पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री चेहरे का चुनाव किया। केजरीवाल ने यह भी बताया कि साढ़े तीन प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चुना।भगवंत मान के नाम की घोषणा होते ही वहां मौजूद आप कार्यकर्ता और नेता खुशी से झूम उठे। ढ़ोल-नगारे बजाए जाने लगे। अपने नाम की घोषणा सुन मान भी भावुक हो गए। केजरीवाल ने भगवंत मान गले लगाया और प्यार व शुभकामनाएं दी। केजरीवाल भगवंत मान के लिए खास तैयारी करके आए थे। उन्होंने मान के जीवन से जुड़ी रोचक बातों की वीडियो चलवायी और उसके माध्यम से उनके के कुछ किस्से लोगों को बताए गए।भगवंत मान ने भावुकता के साथ मीडिया को संबोधित किया। उनके चेहरे पर दृढ़ संकल्प की भावना स्पष्ट रुप से झलक रही थी। मान ने कहा कि पंजाब अपने पैरों पर खड़ा होना जानता है। कई बार पंजाब की स्थिति खराब हुई, लेकिन संघर्ष कर पंजाब बार-बार उपर उठा। पंजाब और पंजाबी हमेशा उपर उठने की ही सोचता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को हमने हमेशा से एक ही बात कही है। चाहे हमें पोस्टर चिपकाने का काम दे दो, हम करेंगे, बशर्ते कि हमारा पंजाब ठीक कर दो। 

मान ने कहा कि आज मेरे और आम आदमी पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज से हमारी जिम्मेदारी दोगुनी हो गई है। लेकिन हमे आज खुशी नहीं मनानी है। हम तब तक खुशी नहीं मनाएंगे, जब तक पजाब खुशहाल नहीं बनेगा। पंजाबियों के जीवन को खुशहाल बनाना ही हमारा लक्ष्य है। हम पंजाब की खुशहाली लौटायेंगे। पंजाब के नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालेंगे और मजबूर होकर विदेश जाने वाले युवाओं को पंजाब में ही अच्छे रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराएंगे।डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के मशहूर बयान(सपने वे नहीं जो सोने के बाद आती हो, सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देती) का उल्लेख करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के सपने हमें सोने नहीं देती। पंजाब के नौजवानों को रोजगार देने के सपने, पंजाब की किसानी और किसानों को समृद्ध बनाने के सपने, नौजवानों के हाथ से टीका छीनकर टिफिन पकड़ाने के सपने और अपनी माताओं-बहनों को शसक्त और आत्मनिर्भर बनाने के सपने हमें सोने नहीं देती। हमें पजाब को देश का मुकुट बनाना है और पंजाब को फिर से खुशहाल संपन्न और संमृद्ध बनाएंगे।मान ने कहा कि हम पंजाब की खुशहाली और रौनक लौटाने के लिए ही राजनीति में आए हैं। जब भी पंजाब के लिए कुछ करने और बोलने का मौका मिला हमने पूरी लगन और मेहनत साथ किया। सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठायी। पंजाब के लोगों ने मेरी कॉमेडी और राजनिति दोनों को बहुत प्यार दिया है। मान ने यकीन दिलाया कि मुख्यमंत्री बनने पर हम मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाले हरे रंग की कलम का इस्तेमाल पंजाब के गरीब, वंचित और आमलोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने एवं उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए करेंगे।     

मान की मां और बहन हुए भावुक...

आम लोगों के दुख-दर्द अच्छी तरह समझता है मेरा भाई – बहन मनप्रीत कौर  

मां ने कहा, जिस तरह आपने मेरे बेटे भगवंत को पिछले तीस साल से प्यार और समर्थन किया है, अब उसी तरह फिर से समर्थन करना पड़ेगा। भगवान पंजाब पर कृपा बनाए रखें और हमेशा खुश रखें।भगवंत मान की छोटी बहन मनप्रीत कौर पटियाला के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। मुख्यमंत्री के लिए भाई के नाम की घोषणा होने पर वे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि हमलोग बेहद साधारण परिवार में पैदा हुए और पले-बढ़े हैं। इसीलिए मेरे भाई को आम लोगों की समस्याएं और दुख-दर्द के बारे में अच्छे से पता है। भाई साहब ने अपनी कॉमेडी में भी समाज की समस्याओं को उठाया। राजनीति में आने से पहले वे घर में हमेंशा बोलते थे, हंसी तभी आती है जब पेट भरा होता है। लेकिन आज पंजाब की हंसी गायब है। इसलिए, लोगों को हंसाने के लिए हमें राजनीति में आना पड़ेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाया उसी तरह मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब के हर वर्ग के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Raghav Chadha , Jarnail Singh , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD