Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पुलिस अधिकारी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाए : अनिल विज

लंबित मामलों को निपटाने के लिए टाईमलाईन एसएचओ से लेकर एडीजीपी तक निर्धारित-विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 10 Jan 2022

Last updated on: Jan 10, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए क्राइम से संबंधित एक पोर्टल तैयार किया जाएगा जिसके बाद हर संबंधित पुलिस अधिकारी अपने स्तर पर पोर्टल के माध्यम से क्राइम के मामले की जानकारी देख सकेगा और उस अमुक मामले पर संबंधित अधिकारी द्वारा आगामी कार्यवाही भी की जाएगी। इसके अलावा, श्री विज ने आज सख्त लहजे में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां जितने भी लंबित मामले हैं उनको जल्द से जल्द निपटाएं। इसी कड़ी में श्री विज ने आज पुलिस अधिकारियों को आगामी मामलों के निस्तारण हेतू समय अवधि भी निर्धारित कर बताईं। गृह मंत्री आज यहां पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों सहित पूरे राज्य से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्मय से जुडे़ पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सभी की जिम्मेदारी व जवाबदेही होगी फिक्स-विज

बैठक के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण के संबंध में टाईमलाईन देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के पास 6-6 महीने व साल-साल भर से मामले लंबित रहते हैं और लोगों को इंसाफ नहीं मिलता हैं क्योंकि उनके पास पूरे हरियाणा से लोग मिलने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसएचओ का दायित्व बनता है कि उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों को वह निपटाएं लेकिन हम अब सभी की जिम्मेदारी व जवाबदेही फिक्स करने जा रहे हैं कि इस अधिकारी व कर्मचारी की वजह से अमुक मामले में देरी हुई।श्री विज ने कहा कि जिम्मेदारी व जवाबदेही के तहत अब आज से यदि 10 दिन से ज्यादा कोई मामला लंबित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही संबंधित एसएचओ की होगी। इसी प्रकार,  यदि 20 दिन से ज्यादा कोई मामला लंबित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही संबंधित डीएसपी रैंक के अधिकारी की होगी तथा यदि 30 दिन से ज्यादा कोई मामला लंबित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही संबंधित एएसपी रैंक के अधिकारी की होगी।

ऐसे ही, यदि 45 दिन से जयादा कोई मामला लंबित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही संबंधित एसपी की होगी और संबंधित एसपी को अमुक मामले की देरी के संबंध में अपनी टिप्पणी रिकार्ड सहित देनी होगी कि किस वजह से इस मामले के निस्तारण में देरी हुई है। इसी प्रकार, यदि 60 दिन से ज्यादा कोई मामला लंबित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही संबंधित आईजी या सीपी की होगी और संबंधित आईजी या सीपी को अमुक मामले की देरी के संबंध में अपनी टिप्पणी रिकार्ड सहित देनी होगी कि किस वजह से इस मामले के निस्तारण में देरी हुई है। श्री विज ने कहा कि यदि 60 दिन से भी ज्यादा किसी मामले में देरी पाई जाती है तो उस मामले में संबंधित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को रिकार्ड सहित अपना जवाब देना होगा।

‘‘राज्य के मुख्यमंत्री की मेहनत को खराब नहीं होने दूंगा’’-विज

श्री विज ने कहा कि ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री बहुत मेहनत कर रहे हैं मैं उनकी मेहनत को खराब नहीं होने दूंगा’’। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों में उत्साहबर्धन करते हुए कहा कि ‘‘मुझे आप लोगों पर पूरा भरोसा हैं कि आप मुख्यमंत्री की मेहनत को खराब नहीं होने देंगें’’। उन्होंने कहा कि ‘‘हम सबने रूल आफ लॉ को स्थापित करने की शपथ ले रखी हैं इसलिए हम सब मिलकर राज्य के लोगों की सेवा करेंगें ताकि प्रदेशवासियों को समयबद्ध इंसाफ दिया जा सके’’।

पुलिस कोविड हिदायतों/एसओपी की पालना करवाना करें सुनिश्चित-विज

गृह मंत्री ने बैठक में पुलिस अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में कोविड संक्रमण तेजी से बढ रहा हैं और कोविड संक्रमण की पिछली दो लहरों में पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने बेहतरीन कार्य किया है और इस दौरान हमारे पुलिस के कुछ जवान भी शहीद हो गए जोकि उस दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब कोविड संक्रमण की तीसरी लहर आ गई हैं और सरकार समय-समय पर हिदायतें जारी करती हैं और उन हिदायतों को लागू करवाना पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों का कर्तव्य बनता हैं इसलिए राज्य में पुलिस द्वारा इन हिदायतों व एसओपी जैसेकि मास्क लगाना, नाईट कफर्यू और बाजार खुलने के समय इत्यादि को क्रियान्वित अक्षरशः करवाना होगा। श्री विज ने कहा कि जैसा कि बताया जा रहा है कि मौजूदा ओमीक्रॉन वेरिएंट  काफी ज्यादा तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है आने वाले दिनों में संक्रमण का आंकडा बढने की बहुत ज्यादा संभावना है। श्री विज ने कहा कि हम अपने प्रदेश को कोविड संक्रमण की मार से बचा सकते हैं यदि ‘‘नो मास्क-नो सर्विस’’ की नीति को अपनाया जाए।

महत्वपूर्ण चिन्हित स्थानों पर चालान टीमों को लगाया जाए-विज

श्री विज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड संक्रमण को तेजी से बढने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण चिन्हित स्थानों पर चालान टीमों को लगाया जाए और इसी दिशा में लोगों समझा कर, मास्क फ्री बांटकर या जुर्माना लगाकर मास्क पहनवाना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि संस्थाओं में दो वैक्सीन न लगाने वाले लोगों को प्रवेश की मनाही है, इसे भी चेक करें और ऐसी संस्थाओं द्वारा अवहेलना होने पर 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया हुआ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को लागू करवाने में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसी प्रकार, उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पुलिस के जवानों या अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज नहीं लगी है, उसके लिए संबंधित पुलिस के अधीक्षक अपने यहां पर कैंप आयोजित करवाएं और ऐसे सभी कर्मियों को वैक्सीनेट करवाएं।  

पुलिस थानों को रखें साफ सुथरा-विज

बैठक के दौरान श्री विज ने कहा कि पुलिस के कर्मियों को काम करने का माहौल व वातावरण देने के लिए पुलिस थानों का पुर्नरूत्थान करें और थाना का साफ-सुथरा व स्वच्छ रखें ताकि काम करने की इच्छाशक्ति बनी रहें। उन्होंने जिला के प्रमुख पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अधिकार क्षेत्र के पुलिस थानों का निरीक्षण करें और सुधारात्मक कार्य करवाएं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में फतेहाबाद के भटठूकलां के पुलिस थाना को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है इसलिए वे चाहते हैं कि सारे हरियाणा के पुलिस थाना इसी तर्ज पर आगे बढें।  उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी पुलिस थाने रैंटेंड चल रहे हैं उनकी सूची बनाई जाए और उनको स्थाई भवन में शिफट करने के लिए आगामी कार्यवाही करते हुए कमेटी का गठन करें ताकि ऐसे सभी थानों को स्थाई भवन दिया जा सकें। इस पर, गृह मंत्री को बताया गया कि जिला स्तर व राज्य स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी को लगाया गया है। श्री विज को अवगत कराया गया कि वर्तमान में 16 पुलिस थाने निर्माणाधीन है।

विज द्वारा भेजी गई प्रत्येक शिकायत के लिए हर जिला में लगेगा एक अलग रजिस्टर

बैठक के दौरान श्री विज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा भेजी गई प्रत्येक शिकायत के लिए हर जिला में एक अलग रजिस्टर लगाया जाए और डीएसपी स्तर से ऊपर के अधिकारी ही उस पर अगली कार्यवाहीं करें। उन्होंने कहा कि जब शिकायत का पूरी से निस्तारण हो जाए तो उसके बाद ही उसकी रिपोर्ट संबंधित एडीजीपी को भेजी जाए।

पुलिस पब्लिक कमेटियों का होगा गठन-विज

बैठक के दौरान पुलिस पब्लिक कमेटियों के गठन के संबंध में गृह मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अगले एक सप्ताह के भीतर कमेटियों का गठन करें और इन कमेटियों में शामिल किए गए सभी प्रमुख व्यक्तियों के पते व मोबाइल नंबर की सूची उन्हें भेजें। बैठक में श्री विज ने लावारिस वाहनों के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में एसओपी बनाएं और संभी संबंधित को भेजें ताकि ऐसे लावारिस वाहनों के मामलों को निपटाया जा सकें। बैठक में अवैध खनन, प्रोक्लेम ओफंडर्स व हिस्ट्री शीटर अपराधियों पर नकेल कसने, अवैध हथियारों की धरपकड, विस्फोटक स्टोरेज की चैकिंग, अवैध शराब के कारोबार पर नकेल, अपराध, मर्डर, बलात्कार, डकैती, वाहन चोरी, किडनैपिंग, साइबर क्राइम इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की गई, जिस पर श्री विज ने पुलिस अधिकारियों का आवश्यक कार्यवाही हेतू निर्देश दिए।इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री पी के अग्रवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि आज की बैठक में गृह मंत्री श्री अनिल विज द्वारा जो भी निर्देश व मार्गदर्शन दिए गए हैं, उन पर पुलिस विभाग की तरफ से उनकी अपेक्षाओं व आंकाक्षाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक श्री पी के अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ए एस चावला, ओपी सिंह, आलोक मित्तल, गृह विभाग के सचिव श्री बलकार सिंह व आईजी अमिताभ ढिल्लों उपस्थित थें।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD