Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के गृहमंत्री व डीजीपी को तुरंत करें बर्खास्त

प्रधानमंत्री का रास्ता रोकने पर भडक़ी भाजपा, विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Lok Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 07 Jan 2022

Last updated on: Jan 07, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगातर उनका रास्ता रोकने के खिलाफ भडक़ी भारतीय जनता पार्टी ने आज यहां विरोध प्रदर्शन करके एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश के गृहमंत्री तथा पुलिस महानिदेश को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी, खुशवंत राय गीगा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रताप राणा, मंडल अध्यक्ष पवन मनोचा, नरेंद्र राणा व जिला महासचिव जगदीप जग्गी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का काफिला रोकना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

पूर्व चेतावनी के बावजूद पंजाब पुलिस ने कोताही बरती है। इस मामले में पंजाब पुलिस महानिदेशक तथा गृहमंत्री पूरी तरह से दोषी हैं। जिनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी जरूरी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही राष्ट्र की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।इस घटना के बाद पंजाब पुलिस तथा पंजाब सरकार का रवैया बेहद आपत्तिजनक रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की उससे साफ होता है कि यह एक षडय़ंत्र था। इस अवसर पर कुराली मंडल प्रधान अभिषेक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरबजीत कौर, शर्मिला ठाकुर, अमरजीत कौर, योगेश धवन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पंजाब के मदन शौंकी, अश्वनी बिट्टू समेत कई नेता मौजूद थे।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD