Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री,डिप्टी सीएम, सिद्धू बहुत ज्यादा उलझन में हैं : कैप्टन अमरिंदर सिंह

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Lok Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2022

Last updated on: Jan 07, 2022, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में भारी चूक को लेकर मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के गैर जिम्मेदारी पूर्ण रवैये की निंदा की है।यहां जारी एक बयान में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि चन्नी, रंधावा व सिद्धू उलझन में फंसे होने की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिन्हें नहीं पता चल रहा कि वो अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाएं। जो जिम्मेदारी लेने की बजाय उससे भाग रहे हैं और उसे जूनियर्स पर डाल रहे हैं और यह नेतृत्व की नहीं, बल्कि कायरता की निशानी है।इस क्रम में, सुरक्षा में चूक को लेकर चन्नी के उलझन भरे व आपस विरोधी बयानों का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि सुबह के वक्त वह कुछ और कहते हैं व जांच के आदेश देते हैं, जबकि शाम होते ही किसी भी बात को नकार देते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के बचकाना बयान पर भी हंसी उड़ाई है कि वह प्रधानमंत्री की जिंदगी को कोई भी खतरा होने पर अपनी छाती पर गोलियां खा लेंगे। उन्होंने चन्नी से कहा कि आप यहां छाती पर गोलियां खाने के लिए नहीं हैं,अच्छा होगा कि आप अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान दें।

कैप्टन अमरिंदर ने गृह विभाग का चार्ज रखने वाले उप मुख्यमंत्री रंधावा द्वारा दिए बयान कि केंद्रीय एजेंसियों को प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करना चाहिए था, पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री सच्चाई से अनजान लगते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री पंजाब में थे और उन्हें हर तरह से सुरक्षा मुहैया करवाना पंजाब सरकार की जिम्मेदारी थी। हाल ही में आप बीएसएफ का दायरा बढ़ाए जाने के खिलाफ घड़ियाली आंसू बहा रहे थे कि कानून व व्यवस्था राज्य के अधिकार से क्षेत्र में है, बीएसएफ का इससे कुछ नहीं लेना-देना। जबकि आज अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए, आप कह रहे हैं कि वही कानून-व्यवस्था केंद्रीय एजेंसियों की जिम्मेदारी थी।पूर्व मुख्यमंत्री ने सिद्धू को भी विशेष रूप से सलाह दी कि बेहतर होगा कि आप उन मुद्दों पर बोलने से बचें, जिनके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है; जैसे कि किस तरह प्रधानमंत्री का सुरक्षा दायरा काम करता है। उन्होंने कहा कि हर कोई व विशेष तौर पर उनकी अपनी पार्टी और सरकार ने भी उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस के नेताओं को अपने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की समझदारी पूर्ण सलाह को सुनने की सलाह दी है, जिन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच करने और जिम्मेदारी तय करने को कहा है।अब लगता है कि शायद आप कहेंगे कि श्रीमती गांधी प्रधानमंत्री मोदी का पक्ष लेने की कोशिश कर रही हैं।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD