Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या : जरनैल सिंह

कहा, 'आप' के एक वोट को जबरदस्ती अमान्य कर और अपनी पार्टी का मेयर बनवाकर भाजपा ने जनता के 'फ़तवे' का किया अपमान

Jarnail Singh, Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2022

Last updated on: Jan 08, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब और चडीगढ़ मामलों के प्रभारी जरनैल सिंहने भाजपा पर चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में शहर वासियों ने आम आदमी पार्टी को सबसे ज़्यादा 14 सीटें जीताई थी। महापौर के चुनाव में 'आप' की जीत तय थी, लेकिन भाजपा ने जनता के 'फ़तवे' का अपमान कर आम आदमी पार्टी का एक वोट जानबूझकर रद्द करवाया और धक्केशाही से अपना महापौर घोषित किया।आज यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जरनैल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ के महापौर के लिए हुए चुनावों से साफ ज़ाहिर हो गया कि भाजपा और कांग्रेस में 'आप' को महापौर चुनावों में हराने के लिए अंदरुनी समझौता हुआ था। चुनावों में केवल 12 सीटों पर जीतने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से एक पार्षद शामिल करवाया। संसद मेंबर के एक वोट को मिलाकर किसी तरह भाजपा का वोट आंकड़ा 14 पर पहुंचा और उसने 'आप' की 14 वोटों की बराबरी की। लेकिन भाजपा ने सारे नियम और कानून की शरेआम धज्जियें उड़ाते हुए अपने उम्मीदवार को जबरदस्ती महापौर बनवा दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा ने महापौर के चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादा को धूमिल कर बेहद शर्मनाक कार्य किया है। उन्होंने चंडीगढ़ की अफ़सरशाहों पर भी भाजपा का मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि महापौर के चुनाव की निष्पक्षता को बरकरार रखने के लिए फिर से वोटों की गिनती करवाई जाए और महापौर का दोबारा चुनाव करवाए जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी।

इस मौके पर 'आप' के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी और दिल्ली से पार्टी विधायक राघव चढ्ढा ने कहा कि आज यह साफ हो गया है कि भाजपा और कांग्रेस के 'गुप्त-गठबंधन' के आधार पर भाजपा ने महापौर का चुनाव लड़ा था। दोनों पार्टियों ने महापौर की दौड़ से 'आप' को बाहर रखने के लिए गुप्त समझौता पिया और जानबूझकर आप पार्षद का एक वोट रद्द कर भाजपा ने अपना मेयर बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को 'आप' का महापौर बनना कतई बर्दाश्त नहीं था। इसीलिए 'गुप्त समझौते' के तहत कांग्रेस को महापौर चुनावों में शामिल नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप' के पार्षदों को इस पर आपत्ति जताने के लिए बोलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने इस बात पर हैरानी ज़ाहिर की कि जिस व्यक्ति को महापौर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, वह भाजपा का ही पार्षद था। इसके साथ ही महापौर चुनाव की देखरेख कर रहे चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर भी भाजपा का महापौर बनाने में पूरी मेहनत कर रहे थे और भाजपा की मदद कर रहे थे।आप नेताओं ने शंका जाहिर की कि पंजाब में भी 'आप' को सरकार बनाने से रोकने के लिए ये सियासी पार्टियां ऐसा ही 'गुप्त समझौता' कर सकती है। उन्होंने पंजाब के लोगों को सावधान करते हुए कहा कि पंजाब में भी भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल इसी तरह से 'गुप्त-समझौते' के तहत 'आप' को सरकार बनाने से रोकने के लिए नाकाम कोशिश कर सकती है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे सोच समझ कर वोट डालें, क्योंकि कांग्रेस को दिया गया वोट भाजपा के खाते में जायेगा और उससे भाजपा को ही लाभ होगा। 'आप' भृष्टाचार और धक्केशाही के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि वे चंडीगढ़ महापौर मामले में अदालत का दरवाजा खड़कायेंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर 'आप' के दिल्ली से विधायक विनय मिश्रा भी हाज़िर थे।

 

Tags: Jarnail Singh , Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD