Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बल्लां में 50 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक गुरू रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने की घोषणा

अध्ययन केंद्र को गुरू जी के जीवन और दर्शन के दुनिया भर में प्रचार-प्रसार के लिए अहम बताया

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dera Sachkhand Ballan, Sant Niranjan Dass ji, Adhiyan Centre, Guru Ravidass Bani Adhiyan, Ballan, Jalandhar, Pargat Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बल्लां (जालंधर) , 31 Dec 2021

Last updated on: Dec 31, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज बल्लां में 50 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक गुरू रविदास बाणी अध्ययन (अनुसंधान) केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया और इस मंतव्य के लिए मौके पर 25 करोड़ रुपए का चैक सौंपा।डेरा सचखंड बल्लां में डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी की उपस्थिति में मत्था टेकते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र भक्ति लहर के मुखी गुरू रविदास जी की बाणी सम्बन्धी व्यापक शोध और अध्ययन करने के लिए अहम साबित होगा। इसके अलावा यह केंद्र गुरू रविदास जी की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री चन्नी ने इस केंद्र के समग्र मामलों के प्रबंधन के लिए संत निरंजन दास जी के नेतृत्व वाली गुरू रविदास बाणी अध्ययन केंद्र प्रबंधक समिति के गठन का भी ऐलान किया और उन्होंने कहा कि समिति में मुख्यमंत्री, सचिव पर्यटन और स्थानीय उपायुक्त सरकार के प्रतिनिधि होंगे। 

यह समिति इस मंतव्य के लिए अपेक्षित ज़मीन की खरीद समेत इस केंद्र के विकास के सम्बन्ध में अगली कार्यवाही का फ़ैसला करेगी।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह केंद्र गुरू रविदास जी की विचारधारा को और आगे बढ़ाने के लिए अहम साबित होगा, जिससे हमारी आने वाली पीढिय़ां उनकी बाणी से प्रेरणा ले सकें। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों और शोध विद्वानों को गुरू जी के जीवन और दर्शन का अध्ययन करने और गुरू रविदास जी की पवित्र बाणी के विभिन्न पहलुओं पर शोध करने के लिए सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस मौके पर संत निरंजन दास जी ने मुख्यमंत्री चन्नी को पवित्र चोला भेंट किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी के साथ कैबिनेट मंत्री परगट सिंह, विधायक सुरिन्दर चौधरी,सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री महिन्दर सिंह केपी के अलावा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल और गायक कंठ कलेर भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dera Sachkhand Ballan , Sant Niranjan Dass ji , Adhiyan Centre , Guru Ravidass Bani Adhiyan , Ballan , Jalandhar , Pargat Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD