Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वयं बस चलाकर नई पीआरटीसी और पनबस बसों को किया रवाना

इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को खासकर महिलाओं और विद्यार्थियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं प्रदान करना

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Amrinder Singh Raja Warring, PRTC, PUNBUS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Dec 2021

Last updated on: Dec 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज 400 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के परिवहन बेड़े में पहली द$फा एक ही समय पर शामिल की जा रही कुल 842 आधुनिक बसों के हिस्से के रूप में 58 नई बसों को परिवहन बेड़े में शामिल किया और स्वयं बस चलाकर इन नई बसों के कािफले को यहाँ अपने सरकारी निवास से रवाना किया।पी.आर.टी.सी. के लिए 30 बसों और पनबस के लिए 28 बसों के पहले परिवहन बेड़े को शामिल करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के लोगों ख़ासकर महिलाओं और विद्यार्थियों को बधाई दी, जो अब नई बसों में मु$फ्त यात्रा का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने सरकारी और निजी कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए मु$फ्त बस के पास की सुविधा का ऐलान भी किया।आम लोगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि 400 करोड़ रुपए की लागत से 105 बस टर्मिनलों का निर्माण और नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1406 नए बस पर्मिट जारी करने के अलावा राज्य में 425 नए बस रूट जोड़े जाएंगे।परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग द्वारा पिछले तीन महीनों में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि आज इस समय में नियमों के विरुद्ध चल रहे बस चालकों और टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के नतीजे के रूप में परिवहन विभाग फिर से अपने पैरों पर खड़ा हुआ है।मुख्यमंत्री चन्नी, जिनके साथ परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग भी उपस्थित थे, ने कहा कि राज्य के परिवहन माफिया के द्वारा चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के नतीजे के रूप में विभाग के राजस्व में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि किसी को भी यात्रियों के साथ बेइन्साफी करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी और उनकी सरकार द्वारा एक पारदर्शी, कुशल और प्रभावशाली परिवहन व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत कार्यवाही के लिए धन्यवाद करते हुए परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान विभाग की रोज़ाना की आमदन में 1.50 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है और कहा कि हम जल्द ही इस आंकड़े को रोज़ाना 2 करोड़ रुपए तक ले जाएंगे। वडि़ंग ने इस महत्वपूर्ण अवसर को लोगों की सेवा में लगाने के लिए अपने विभाग के आधिकारियों और स्टाफ का धन्यवाद किया।आज रवाना हुई पनबस की 28 बसों में से मुक्तसर साहिब डीपू को 13, रूपनगर डीपू को 12 और पठानकोट को 3 नई बसें मिलेंगी। इसी तरह पी.आर.टी.सी. की 30 बसों में से बठिंडा और पटियाला डिपूओं को 10-10 जबकि फरीदकोट और बरनाला को 5-5 बसें मिलेंगी। नए वाहन बी.एस.-6 सिस्टम से लैस हैं और अन्यों में एस.सी.आर. तकनीक है, जो प्रदूषण के उत्सर्जन को लगभग नाममात्र तक घटा देती है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बसों के ढांचे का निर्माण भी भारत सरकार द्वारा नोटीफायी एआईएस 052 बस कोड ऑफ प्रेक्टिस नियमों के अनुसार है, जो सडक़ परिवहन मंत्रालय द्वारा नोटीफायी किए गए हैं। 52 सीटों वाली बसों में हर सीट पर पैनिक बटन की सुविधा के अलावा पनबस और पी.आर.टी.सी. ट्रैकर ऐप्लीकेशनों के द्वारा बस की आवाजाही को ट्रैक करने के लिए ऑनलाईन सिस्टम है।बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि ‘आप’ कनवीनर अरविन्द केजरीवाल पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव को स्थगित करने के मंसूबों के साथ ओमीक्रॉन के खतरे का डर बना रहे हैं।इस मौके पर अन्यों के अलावा हलका गुरदासपुर से विधायक बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, फाजिल्का से विधायक दविन्दर सिंह घुबाया, सचिव परिवहन के सिवा प्रसाद, निदेशक परिवहन परमजीत सिंह, चेयरमैन पी.आर.टी.सी सतविन्दर सिंह चैडिय़ां, एम.डी. पी.आर.टी.सी. परनीत शेरगिल, उप निदेशक परिवहन परनीत सिंह, सी.एस.पी.ओ. एन.पी. सिंह और परिवहन मंत्री के ओ.एस.डी. जसविन्दर सिंह चाहल उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Amrinder Singh Raja Warring , PRTC , PUNBUS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD