Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

ओम प्रकाश सोनी द्वारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजऱ टेस्टिंग और टीकाकरण में तेज़ी लाने के आदेश

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Dec 2021

Last updated on: Dec 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब के उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजऱ राज्य में टेस्टिंग और टीकाकरण में और तेज़ी लाने के आदेश दिए हैं।आज यहाँ राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सोनी ने मौजूदा समय में कोरोना के मामलों की स्थिति का जायज़ा लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में राज्य में कोरोना सम्बन्धी टेस्टिंग के पॉजि़टिव मामले 0.3 प्रतिशत हैं, जिसमें बीते कुछ दिनों के दौरान वृद्धि हुई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक सिफऱ् 1 ओमीक्रोन का मामला सामने आया था, जोकि बिना लक्षणों वाला था और 13 दिन बाद टेस्ट करने पर नेगेटिव पाया गया है।विभाग के प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजऱ पंजाब सरकार द्वारा ‘हर घर दस्तक’ मुहिम के अंतर्गत 12,05,069 घरों का दौरा किया जा चुका है। इसके अलावा राज्य में इस समय 84 प्रतिशत को पहली डोज़ और 44 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज़ लग चुकी है।उन्होंने बताया कि संभावित लहर के मद्देनजऱ एल 1 और एल 2 श्रेणी के 7840 बिस्तर और एल 3 श्रेणी के 977 बिस्तर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 70 के करीब स्वास्थ्य संस्थाओं में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिए गए हैं, जिनकी टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक कर ली गई है।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD