Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सेना के पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ़ स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने चित्रकला कार्यशाला कला कुंभ का अवलोकन किया

Chitkara University, Banur, Rajpura, Lt Gen Devendra Sharma, Dr Madhu Chitkara, Military, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Captain Bana Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 29 Dec 2021

Last updated on: Dec 29, 2021, 00:00 IST

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा सेना मेडल , ने संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय  और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से  आयोजित व  चितकारा विश्विद्यालय पंजाब में चल रही कला कुंभ कार्यशाला के तीसरे दिन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ परम वीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह , सूबेदार संजय कुमार व मेजर डी पी सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।सभी अतिथियों ने लगभग 250 कलाकारों द्वारा बनाई जा रही  500 मीटर लंबी और 3 मीटर ऊंची स्क्रॉल पेंटिंग का अवलोकन किया तथा कलाकारों से बात की और उनकी कला प्रतिभा की सराहना की ।लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद शर्मा ने कार्यशाला स्थल पर मौजूद एन सी सी के कैडेट्स से बातचीत की और उनके द्वारा बनाई जा रही स्क्रॉल पेंटिंग को देखा और तारीफ की। कला कुंभ कार्यशला 2 जनवरी तक चलेगी और पूर्ण होने पर ये वृहद पेटिंग  गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ मे रखी जायेगी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे । 75 आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत ये कार्यशाला आयोजित की जा रही है । 

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह , परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार ने एन सी सी कैडेट्स से बातचीत की और उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया तथा देश प्रेम के साथ सेवा करने की सीख दी। मेजर डी पी सिंह ने हौसला और हिम्मत के साथ पॉजिटिव सोच रखने पर बल देते हुए कहा कि हमे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी दृढ़ता के साथ देश के विकास में लगाना चाहिए ।कला कुंभ में आए अतिथियों का चितकारा विश्विद्यालय की प्रो चांसलर डॉक्टर मधु चितकारा ने स्वागत किया और कहा कि इस चित्र कार्यशाला के माध्यम से बनाए गए चित्रों को पूरा देश देखेगा और अपने अनाम शहीदों और स्वतंत्रतासंग्राम सेनानियों के योगदान से परिचित हो सकेगा । इस अवसर पर राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गढ़नायक , परामर्श समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा , चितकारा विश्विद्यालय की वाइस चांसलर डॉक्टर अर्चना मंत्री , देश के प्रतिष्ठित कलाकार और 12 मेंटर्स , डिजाइन स्कूल के डीन डॉक्टर रंजन मलिक , मास कम्युनिकेशन स्कूल के डीन डॉक्टर आशुतोष मिश्रा आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Lt Gen Devendra Sharma , Dr Madhu Chitkara , Military , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Captain Bana Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD