Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'बिग बॉस 15': सलमान खान ने 'आरआरआर' टीम के साथ मनाया प्री बर्थडे बैश

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 15, Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Dec 2021

Last updated on: Dec 25, 2021, 00:00 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सोमवार को 56 साल के होने वाले हैं और उन्होंने 'बिग बॉस 15' के सेट पर आगामी अखिल भारतीय महाकाव्य 'आरआरआर' की टीम के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया। अपकमिंग एपिसोड में सलमान अपना बर्थडे पहले सेलिब्रेट करेंगे। अभिनेता आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और निर्देशक एसएस राजामौली अपनी आगामी फिल्म 'आरआरआर' के प्रचार के लिए सेट पर पहुंचेगे। आलिया ने इस मौके का फायदा उठाते हुए सलमान को अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने खुद दर्शकों का अभिवादन करते हुए एपिसोड की शुरूआत की और लाइव बैंड के साथ उनके लिए जन्मदिन गीत गाकर सलमान का स्वागत किया। समारोह और मनोरंजन को बढ़ाने के लिए, सलमान ने फिल्म निर्माता राजामौली, अभिनेता जूनियर एनटीआर और रामचरण को आलिया से जुड़ने के लिए मंच पर आमंत्रित किया।

सलमान के दिन को और भी खास बनाने के लिए आलिया उन्हें बताती है कि प्रतियोगियों के पास उनके लिए एक सरप्राइज है। जैसा कि वे सभी 'मीटीवी' के माध्यम से प्रतियोगियों से मिलते हैं। घरवाले सलमान के सुपरहिट गानों पर एक दमदार परफॉर्मेंस देते हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। सलमान को भी घरवालों के साथ थिरकते हुए देखा गया और यहां तक कि उन्होंने अपने हुक स्टेप्स भी किए। एक पॉजिटिव नोट पर समारोह का समापन करते हुए, राजामौली, सलमान के लिए केक लेकर आए, उन्होंने इसे कलाकारों की ओर से एक छोटा सा उपहार बताया। सलमान ने 'आरआरआर' के कलाकारों को धन्यवाद दिया और उनके साथ-साथ घर के सदस्यों के साथ केक काट कर मस्ती की।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 15 , Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD