Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मनाली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Gram Panchayat Gyan Kendra, Kullu, Atal Behari Vajpayee, Govind Singh Thakur, Manali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 25 Dec 2021

Last updated on: Dec 25, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू स्थित माल रोड़ मनाली में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव प्रीणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और विशेष रूप से कुल्लू जिला के लोग भाग्यशाली हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह एवं लगाव था। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, अटल बिहारी वाजपेयी हर वर्ष प्रीणी आते थे। उन्होंने कहा कि इस छोटे से गांव से कुछ दिनों तक पूरी सरकार चलती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विशेष कृपा से राज्य को केंद्र से उदार सहायता प्राप्त हुई है।जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक विरोधी भी उनके भाषण सुनने आते थे। उन्होंने कहा कि अटल टनल पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसने जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और यह सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगभग 3500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस टनल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टनल ने लाहौल स्पीति जिला में विकास का नया मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन को पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राज्य सरकार की कई योजनाओं का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अटल ज्ञान केंद्र योजना को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेगी क्योंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं की कुछ पंक्तियां भी सुनाई।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार इस महीने की 27 तारीख को अपने वर्तमान कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड, मंडी में एक विशाल सभा को संबोधित कर इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने लोगों से मेगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आग्रह किया क्योंकि प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों के लिए 11,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।जय राम ठाकुर ने भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने प्रीणी गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये और प्रीणी में जंजघर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को अपने ऐच्छिक निधि से क्रिकेट और वाॅलीबाॅल किट खरीदने के लिए 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के लोग भाग्यशाली हैं कि प्रदेश से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष स्नेह रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी अटल बिहारी वाजपेयी नियमित रूप से प्रीणी का दौरा करते थे और उनका कुल्लू और प्रीणी के लोगों के साथ उनका विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने मनाली में कई कविताएं लिखी थीं। उन्होंने कहा कि लगभग 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा, जिसका आज मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण किया गया है, वास्तव में अटल बिहारी वाजपेयी को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया।प्रीणी पंचायत की प्रधान कल्पना आचार्य ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Gram Panchayat Gyan Kendra , Kullu , Atal Behari Vajpayee , Govind Singh Thakur , Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD