Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

नशे के कारण अपने पुत्र गंवाने वाले माता-पिता इस घृणित पाप के लिए बादलों, केजरीवाल और कैप्टन को कभी भी माफ नहीं करेंगे : चरणजीत सिंह चन्नी

मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ विश्वासघात किया

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sunder Sham Arora, Dholbaha, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढोलबाहा (होशियारपुर) , 24 Dec 2021

Last updated on: Dec 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ कहा कि जिन परिवारों ने नशे के कारण अपने पुत्र गंवाएं हैं, वे इस घृणित पाप के लिए बादलों, केजरीवाल और कैप्टन को कभी भी माफ नहीं करेंगे।आज यहाँ महाराणा प्रताप सरकारी कालेज का उद्घाटन करने के मौके पर एक रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल, भाजपा, कैप्टन और केजरीवाल यह सभी पंजाब के दोषी हैं क्योंकि इन्होंने राज्यय में नशे को संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुये बादलों, भाजपा और कैप्टन ने नशे की तस्करी में लगे लोगों को बचाने का काम किया जबकि अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर केजरीवाल ने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रण करते हुये कहा कि उनकी सरकार राज्यय में से नशे का सफाया करके रहेगी और इस दिशा में कानून ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।बादलों और कैप्टन पर वार करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन धनाढ़ लोगों ने सत्ता में होते राज्यय की संपदा को गलत तरीके से हथियाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग जब भी सत्ता में होते हैं तो यह लोगों की फिक्र नहीं करते और बेरहमी से सरकारी खजाने की लूट होने देते हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस बुरी प्रथा को बदला और करदाताओं का पैसा अब राज्य के लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की पर ख़र्च होने लगा है। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब के प्रति धोखा करने वाले एक भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जायेगा। उन्होंने राज्य के लोगों को जाति, रंग भेद या धर्म से ऊपर उठ कर अपने सभी भिन्नताऐं भुला कर कांग्रेस पार्टी की हिमायत करने की अपील की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह समय की माँग है कि हम पंजाब के खजाने को लूटने की ताक रखने वाले गिद्धों से अपने राज्य को बचाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है और पहली बार है कि किसी धनाढ़ या रजवाड़े की बजाय उन जैसे एक साधारण व्यक्ति के हाथ में कमान आई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मकसद है कि सबको राज्य के स्त्रोतों में बराबर की भागीदारी मिले। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की लोक समर्थकी नीतियों की कड़ी के अंतर्गत लोगों के 1500 करोड़ रुपए के बिजली बिलों के बकाए माफ किये गए हैं, घरेलू बिजली के रेट 3रुपए प्रति यूनिट सस्ते किये गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाई स्कीमों की मोटरों के 1200 करोड़ रुपए के बकाए माफ किये गए हैं और आगे के लिए पानी का मासिक बिल केवल 50 रुपए कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन से सीख लेकर एक समानतावादी समाज की सृजन करने के लिए सख़्त मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की तरक्की के लिए हरेक फ़ैसला समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुये लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य एजेंडा लोगों को साफ़ सुथरा, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवा के पंजाब को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाना है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शाम चौरासी विधान सभा हलके सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। उन्होंने जनौड़ी के अस्पताल को अपग्रेड करने, इलाके में स्टेडियम बनाने और हरियाणा के राम लीला ग्राउंड को अपग्रेड करने का ऐलान भी किया।इससे पहले वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां और कांग्रेसी नेता अलका लांबा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की तरफ से लोक हित के फ़ैसलों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से पद संभालने के बाद राज्य में विकास के एक नये युग की शुरूआत हुई है। इस दौरान शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया ने मुख्यमंत्री को यहां पहुँचने पर सुस्वागतम कहा।इस मौके पर विधायक श्री सुंदर शाम अरोड़ा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sunder Sham Arora , Dholbaha , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD