Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

साहिबज़ादों के शहीदी जोड़ मेल को समर्पित शिक्षा विभाग ने करवाया वेबीनार ‘जीवत कई हज़ार’

स्कूल के बच्चों को शहादत प्रसंगों और नैतिक मूल्यों के साथ जोडऩा बढिय़ा प्रयास-जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Jeevat Kayi Hazaar, Giani Harpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Dec 2021

Last updated on: Dec 23, 2021, 00:00 IST

‘पोह’ के महीने में फतेहगढ़ साहिब और चमकौर साहिब में घटीं घटनाओं ने इतिहास को बड़ा मोड़ दिया। साहिबज़ादों और सिंहों द्वारा दी गई शहादत रहती दुनिया तक प्रेरणा का स्रोत रहेगी। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल के बच्चों को शहादत प्रसंगों और नैतिका मूल्यों के साथ जोडऩे का किया गया प्रयास सराहनीय है। यह बात श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के पूरे परिवार की अतुलनीय बलिदान संबंधी नई पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए करवाए गए वेबीनार ‘जीवित कई हज़ार’ के दौरान संबोधन करते हुए कही।शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा राज्य के समूह शैक्षणिक संस्थाओं को चार साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित विशेष सत्र करवाने के दिए निर्देशों के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा अलायंस ऑफ सिख के सहयोग के साथ करवाए गए इस वेबीनार में एजुसेट के द्वारा राज्य के 3300 स्कूलों के 14 लाख के करीब विद्यार्थी जुड़े। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने रिकॉर्ड किए गए संबोधन में कहा कि पुराने समय में घर में बुजुर्ग अपने बच्चों को सिख इतिहास ख़ासकर शहादत प्रसंगों की कहानियाँ सुनाते रहते थे, परंतु आज के समय में नई पीढ़ी समृद्ध विरासत से दूर हो रही है, जिस कारण शिक्षा विभाग ने स्कूल के बच्चों के लिए शहीदी जोड़ मेल के अवसर पर यह वेबीनार आयोजित कर बढिय़ा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गौरवमयी इतिहास को स्कूल के सिलेबस का हिस्सा बनाया जाए।

इससे पहले संबोधन करते हुए शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि ‘पोह’ के महीने में घटीं महान घटनाओं में अत्याचार के विरुद्ध डटे रहने और धर्म के ख़ातिर अपना सब कुछ कुर्बान करने का इतिहास समाया हुआ है, जिस कारण हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि आने वाली पीढ़ी हमारे इतिहास के महान नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से अवगत होकर उससे प्रेरणा ले सकें। श्री चमकौर साहिब में बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह और श्री फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी जी, छोटे साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अतुलनीय शहादत का उदाहरण दुनिया में कहीं नहीं मिलती। यह घटनाएँ हमें अपने हकों के लिए जूझने की प्रेरणा देती हैं।शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर ऐलान किया कि ऐतिहासिक दिवस के मौके पर राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थाएँ अपनी-अपनी संस्थाओं में कम से कम एक घंटे का कार्यक्रम ज़रूर करवाएं, जिसमें सम्बन्धित सख्शियत की जीवनी के बारे में जानकारी दी जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि वास्तव में हमारी यह महान सख्शियतें जिन्होंने अपने बलिदानों और शिक्षाओं के साथ इतिहास को नया मोड़ दिया, हमारे रोल मॉडल होने चाहीए हैं।इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी ने संबोधन करते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के पूरे परिवार द्वारा दी गई शहादत किसी धर्म के खि़लाफ़ नहीं थी, बल्कि उस समय की हुकूमत द्वारा किए गए अत्याचार के खि़लाफ़ था। 

उन्होंने कहा कि गुरू साहिब की इस सत्य की लड़ाई में पीर बुद्धू शाह, गनी खान, नबी खान, मलेरकोटला के नवाब शेर मोहम्मद ख़ान जैसे मुसलमानों ने भी उस समय की हुकूमत द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खि़लाफ़ आवाज़ बुलंद की। श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के समूचे परिवार ने मानवता के लिए शहादत दी। उन्होंने कहा कि साहिबज़ादों द्वारा उसूलों पर पहरा देते हुए शहादत दी गई। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को छोटी उम्र में बलिदान देने वाले साहिबज़ादों की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।इससे पहले अलायंस ऑफ सिख के परमपाल सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने पूर्वजों का इतिहास भविष्य की पीढ़ी को बताने का पृथक प्रयास किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सुखदेव सिंह ने कहा स्कूल के बच्चों को समृद्ध विरासत के साथ जोडऩा हमारा प्रथम कर्तव्य है।इस मौके पर सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लड़कियाँ सोहाना की छात्राएँ गुरजोत कौर और तनीशा शर्मा ने साहिबज़ादों की जीवनी, शहादत के बारे में विचार प्रकट किए और कविताएँ भी सुनाईं। दोनों छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. योगराज, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरैक्टर गुरजोत सिंह और ऐजुसेट की टीम अमृतपाल सिंह, वरुणदीप, सिमरनजीत सिंह और हर्ष भिंडर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Jeevat Kayi Hazaar , Giani Harpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD