Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब के हित मेरे लिए पहले : कैप्टन अमरिंदर सिंह

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Lok Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा (पटियाला) , 21 Dec 2021

Last updated on: Dec 21, 2021, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब का कल्याण उनके एजेंडे पर पहले हैं और वह उम्मीद करते हैं कि अगली पीएलसी-बीजेपी सरकार इस पर सफलतापूर्वक कार्य करेगी।यहां सीनियर कांग्रेसी नेता जगदीश कुमार जग्गा को पार्टी में शामिल करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि दोनों पार्टियां चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए तालमेल के साथ काम कर रही हैं।इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में, कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज किया गया केस कानूनी पड़ताल में कायम नहीं रह सकेगा, क्योंकि सरकार ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।उन्होंने श्री दरबार साहिब और कपूरथला में बेअदबी के आरोपियों की हत्या की निंदा भी की और कहा कि आरोपियों को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था।मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज करने सबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने पूछा कि किस आधार पर सरकार ने उनके विरुद्ध केस दर्ज किया है, क्योंकि नशा तस्करी पर रिपोर्ट अभी भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सीलबन्द लिफाफे में पड़ी है। देश में कानून का शासन चलता है और उन्हें यकीन है कि कानूनी पड़ताल में यह केस कायम नहीं रह सकेगा। सिर्फ इसलिए कि आप किसी को पसंद नहीं करते, आप उसे जेल की सलाखों के पीछे नहीं धकेल सकते।

अमृतसर और कपूरथला में लिंचिंग से जुड़े एक सवाल पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि आरोपियों को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। कोई भी सभ्य समाज ऐसी हत्याओं की इजाजत नहीं देता।जबकि बहबल कलां बेअदबी मामले में न्याय न मिलने से लोगों में गुस्से के चलते ऐसी हत्याएं होने बारे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से इस मामले पर काम किया था।उन्होंने कहा कि पहले राज्य सरकार को सीबीआई से जांच वापस लेने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी और बाद में जांच शुरू हुई व 22 आरोपियों, जिनमें पुलिस अधिकारी व आम नागरिक शामिल थे, को गिरफ्तार किया गया, जो अभी जमानत पर हैं।उन्होंने कहा कि मोब लिंचिंग की कहीं भी इजाजत नहीं मिलती, जो भी हुआ वह निंदनीय है।इससे पहले कैप्टन अमरिंदर का औद्योगिक शहर के लोगों द्वारा शानदार स्वागत किया गया। उनके काफिले का नेतृत्व कर रही कारों के आगे मोटरसाइकिल रैली चल रही थी, जिसमें सैकड़ों युवा शामिल हुए। उनका लोगों द्वारा खुले दिल से स्वागत किया गया और रास्ते भर फूल बरसाए गए।कैप्टन अमरिंदर ने राजपुरा शहर के साथ अपने भावनाओं जुड़ाव को सांझा करते हुए कहा कि उनके पिता स्वर्गीय महाराजा यादविंदर सिंह ने बहावलपुर से रिफ्यूजीस को यहां बसाया था और उनकी मां स्वर्गीय राजमाता मोहिंदर कौर यहां रिफ्यूजीस को देखने आती थी व उनके साथ वह भी कैंपों का दौरा करते थे।

इस दौरान स्थानीय विधायक की शह पर की गई धक्केशाही और दर्ज किए गए झूठे केसों संबंधी शिकायतों के जवाब में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि उसे (विधायक को) जवाब दे बनाया जाए। इस सरकार का समय पूरा हो चुका है और कुछ दिनों में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद ना तो विधायक और ना ही सरकार नजर आएगी।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व व खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब को खुले दिल से समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब में अच्छा शासन रही है। उन्होंने दुश्मन देश के गलत इरादों के खिलाफ भी चेतावनी दी, जो लगातार यहां हालात बिगाड़ने के लिए हथियार भेज रहा है। उन्होंने पंजाब पुलिस और अलग-अलग केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मध्य नजदीकी तालमेल की जरूरत पर भी जोर दिया।जगदीश जग्गा को शानदार जनसभा के आयोजन हेतु मुबारकबाद देते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।टिकटों के आबंटन पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उनकी पार्टी व भाजपा विजयी उम्मीदवारों को ही फाइनल करने हेतु मिलकर काम करेंगे।उन्होंने सभा में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD