Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

पंजाब सरकार सफ़ाई सेवकों और सीवरेज कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करने की प्रक्रिया जल्द करेगी पूरी : चरनजीत सिंह चन्नी

भगवान वाल्मीकि भवन के विकास के लिए 1.83 करोड़ रुपए का चैक सौंपा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Bharat Bhushan Ashu, Ludhiana, Sukhjinder Singh Randhawa, Kuldeep Singh Vaid, Surinder Dawar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि राज्य सरकार राज्य में सफ़ाई सेवकों और सीवरेज कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करेगी।आज यहाँ भगवान वाल्मीकि भवन के विकास के लिए 1.83 करोड़ रुपए का चैक सौंपने के बाद सभा को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सफ़ाई सेवकों और सीवरेज कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर करने के लिए पहले ही काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को राहत देने के लिए जल्दी ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्य मंत्री चन्नी ने कहा कि वह इस मंतव्य के लिए ज़रुरी निर्देश पहले ही जारी कर चुके है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के गरीब वर्ग की भलाई के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने सम्बन्धित राज्य सरकार की वचनबद्धता का हिस्सा है। मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयत्न कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की अमीर विरासत को दुनिया के कोने -कोने तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में पहले ही स्थापित भगवान वाल्मीकि जी चेयर के लिए 5 करोड़ रुपए सालाना बजट ग्रांट देने का ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि इसी तरह महान सिक्ख योद्धे और सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंग जी पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के श्रद्धालु साथी शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) के नाम पर चेयर स्थापित की गई है ,जो समकालीन मुग़ल शासन द्वारा किए अत्याचार में भी सभी कठिनाईयों को पार करते हुए दिल्ली के चाँदनी चौंक से आनन्दपुर साहिब तक श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का शीश ले कर आए थे।समानता वाले समाज की सृजन करने के लिए लोगों को भगवान वाल्मीकि जी की तरफ से दिखाऐ मार्ग और उच्च आर्दशों पर चलने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों को शांति, सदभावना और भाईचारिक सांझ की भावनाओं को ओर मज़बूत करने की अपील की, जो कि समय की ज़रूरत है।इस अवसर दूसरो के इलावा उपमुख्य मंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, पंजाब वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन और विधायक श्री कुलदीप सिंह वैद्य, विधायक श्री सुरिन्दर डावर, मेयर श्री बलकार सिंह और सीनियर कांग्रेसी नेता पाल सिंह गरेवाल मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bharat Bhushan Ashu , Ludhiana , Sukhjinder Singh Randhawa , Kuldeep Singh Vaid , Surinder Dawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD