Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन संक्रमित आधे से अधिक मरीजों का हो चुका है पूर्ण टीकाकरण

Omicron variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2021

Last updated on: Dec 04, 2021, 00:00 IST

ब्रिटेन में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में इजाफा हो रहा है। इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इंग्लैंड में ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों में से आधे से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।द गार्जियन ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शुक्रवार रात कहा कि इंग्लैंड में पहचाने गए कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट से जुड़े 75 और मामले सामने आए हैं। इसकी संख्या पूरे ब्रिटेन में 134 तक जा पहुंची है, जबकि अकेले इंग्लैंड में इस वैरिएंट के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 104 हो चुकी है।रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे स्तर पर संक्रमण के सामुदायिक प्रसार की चेतावनी दी गई है, क्योंकि सभी नए मामले किसी बाहरी देश की यात्रा से जुड़े नहीं हैं।मामलों की पहचान अब ईस्ट मिडलैंड्स, ईस्ट ऑफ इंग्लैंड, लंदन, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और वेस्ट मिडलैंड्स में की गई है।

शुक्रवार को स्कॉटलैंड में पिछले 24 घंटों में 16 मामले पाए गए, जो पिछले दिन दर्ज की गई संख्या से पांच गुना अधिक वृद्धि है। इनमें से कुछ 11 दिन पहले ग्लासगो में एक स्टेप्स कॉन्सर्ट से जुड़े मामले हैं। इसके अलावा वेल्स ने भी शुक्रवार को अपने पहले मामले की घोषणा की।मामलों में तेज वृद्धि ऐसे समय पर हुई है, जब यूकेएचएसए की ओर से जोखिम मूल्यांकन के साथ वैरिएंट के खतरे को लेकर चेताया गया है, जिसमें कहा गया कि नया वैरिएंट तेजी से प्रसारित हो रहा है।रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड में पहले 22 ओमिक्रॉन मामलों की एजेंसी द्वारा किए गए एक अलग विश्लेषण में यह भी पाया गया है कि संक्रमित लोगों में से आधे से अधिक को वैक्सीन की डबल डोज दी जा चुकी है।22 मामलों में से 12 मामले ऐसे पाए गए हैं, जिन्हें दोनों खुराक लिए 14 दिनों से अधिक समय हो चुका था। टीके की पहली खुराक के 28 दिनों से अधिक समय बाद दो मामले सामने आए हैं। छह मरीजों का टीकाकरण नहीं हुआ था, जबकि दो के पास कोई उपलब्ध डेटा नहीं पाया गया है।

 

Tags: Omicron variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD