Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शाहीन अफरीदी ने आईसीसी टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार टॉप 5 में बनाई जगह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Shaheen Afridi, ICC Test rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 01 Dec 2021

Last updated on: Dec 01, 2021, 00:00 IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है। 21 साल के तेज गेंदबाज, जिन्होंने चटगांव टेस्ट में सात विकेट अपने नाम किए, जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में 32 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और न्यूजीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़ दिया।अफरीदी के साथी हसन अली भी मैच में सात विकेट अपने नाम किए, यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसमें पहली पारी में पांच विकेट शामिल था। हसन अब पांच स्थान ऊपर चढ़कर 11वें पायदान पर पहुंच गए।पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने भी रैंकिंग में काफी अच्छी बढ़त बनाई है। 

आबिद अली भले ही दूसरी पारी में शतक बनाने से चूक गए हों, लेकिन उनके 133 और 91 के स्कोर ने उन्हें 27 पायदानों का फायदा दिया, जिससे वह 20वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 52 और 73 के स्कोर के साथ रैंकिंग में 83वें स्थान पर बरकरार है।बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम 19वें तो लिटन दास 114 और 59 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम दो स्थान की बढ़त के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।न्यूजीलैंड के साथ मैच में डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच मिला, जिसने उन्हें रैंकिंग में 74वें स्थान पर पहुंचने में मदद की, जबकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (छह स्थान ऊपर चढ़कर 66वें) और रिद्धिमान साहा (नौ स्थान ऊपर बढ़कर 99वें) स्थान पर पहुंच गए।रवींद्र जडेजा गेंदबाजों में दो पायदान के फायदे के साथ 19वें स्थान पर हैं और ऑलराउंडरों में वह दूसरे स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर में तीसरे नंबर और बल्लेबाजों में 79वें स्थान पर हैं। वहीं, गेंदबाजी में वह दूसरे स्थान पर हैं।भारत के खिलाफ टॉम लैथम की 95 और 52 रनों की पारी से वह वापस शीर्ष 10 में आ गए। इसी के साथ तेज गेंदबाज काइल जैमीसन गेंदबाजों में नौवें स्थान पर हैं और उनके साथी टिम साउदी तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Shaheen Afridi , ICC Test rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD