Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा रामायण, महाभारत और श्रीमद् भगवद गीता पर अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का ऐलान

खाटी में भगवान परशुराम के तपस्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bhagwan Parshuram Taposthal, Bharat Bhushan Ashu, Rana Gurjit Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 28 Nov 2021

Last updated on: Nov 28, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया है कि रामायण, महाभारत और श्रीमद भगवद गीता पर अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा।आज यहाँ फगवाड़ा के नज़दीक भगवान परशुराम जी के तपस्थान में नतमस्तक होने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों रचनाओं पर अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा देने के मकसद से विश्व स्तरीय अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत और श्रीमद् भगवद गीता सदियों से मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जिस कारण अनुसंधान केंद्र के साथ इन ग्रंथों का संदेश भविष्य की नसलों तक और असरदार तरीके से पहुँचता किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से इस बाबत शंकराचार्य के साथ भी संबंध स्थापित किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार भगवान परशुराम जी के तपस्थान को धार्मिक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करेगी। उन्होंने जि़ला प्रशासन को भगवान परशुराम के मंदिर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए का चैक भी सौंपा।इसके अलावा भगवान परशुराम के माता रेणुका जी के स्थान के लिए भी 75 लाख रुपए देने का मुख्यमंत्री की तरफ से ऐलान किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गाय धन की सही देख-रेख के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड को इसकी जि़म्मेदारी सौंपी जायेगी और इसके लिए बोर्ड को बाकायदा ज़रुरी फंड जारी किये जाएंगे।

अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कौरवों का नाश धृतराष्ट्र के पुत्र मोह के कारण हुआ था और इसी तरह ही अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल द्वारा अपने पुत्र के मोह के कारण अकाली दल कठिन वक्त का सामना कर रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के बारे में कुछ नहीं जानते बल्कि हर मसले पर निराधार बोलते हैं।उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस लीडरशिप का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद करते हैं और आम लोगों को दरपेश मुश्किलों के हल के लिए यत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ है कि 1500 करोड़ रुपए के बिजली के बिलों के बकाए माफ किये गए हैं और बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट सस्ती की गई है।इसके अलावा जहाँ रेत के भाव को साढ़े 5 रुपए प्रति फुट किया गया है वहीं शहरी क्षेत्रों के लिए पानी के बिल भी 50 रुपए तक कर दिए गए हैं।उन्होंने भगवान परशुराम जी को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करने वाले राजाओं के पापों का अंत किया और आम आदमी का राज स्थापित किया। उन्होंने ब्राह्मण समाज के साथ अपनी निजी सांझ का जि़क्र करते हुए कहा कि खरड़ से काऊंसलर बनने के समय पर ब्राह्मण समाज की तरफ से उनका बड़ा साथ दिया गया।मुख्यमंत्री द्वारा इस मौके पर भगवान परशुराम की पंजाबी यूनिवर्सिटी में चेयर के लिए 2 करोड़ रुपए सालाना देने का ऐलान किया। 

इसके अलावा खाटी गाँव के लिए 21 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया गया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चन्नी कांग्रेस पार्टी की लोक समर्थकीय और विकासमुखी सोच के प्रेक्षक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी धर्मों के विकास के लिए यत्नशील हैं। कैबिनेट मंत्री द्वारा देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ब्राह्मण समाज के योगदान का भी जि़क्र किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने भी संबोधन किया और कहा कि राज्य सरकार ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाकर समाज को अपनी बात रखने का मौका दिया है। उन्होंने भगवान परशुराम के मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपए देने के बदले मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इससे पहले स्थानीय विधायक स. बलविन्दर सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फगवाड़ा हलके की माँगें रखी, जिसमें उन्होंने फगवाड़ा को जिले का रुतबा देने की माँग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री और पंजाब एग्रो के चेयरमैन जोगिन्दर सिंह मान, पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान बलबीर रानी सोढी, चेयरमैन ब्राह्मण कल्याण बोर्ड एडवोकेट शेखर शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी, सहकारी बैंक के चेयरमैन हरजीत सिंह परमार, चेयरमैन पंजाब खादी बोर्ड ममता दत्ता, आई.जी. जालंधर रेंज जी.एस. ढिल्लों, डिप्टी कमिशनर दीप्ति उप्पल, ऐस.ऐस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख, चेयरमैन पंजाब एग्रो फूड ग्रेन निगम गीता शर्मा, जि़ला कोऑर्डीनेटर दलजीत सिंह राजू, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान हरनूर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bhagwan Parshuram Taposthal , Bharat Bhushan Ashu , Rana Gurjit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD