Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

ऑनलाइन गांजा सप्लाई मामले में आंध्र पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Crime News India, Ganja, Visakhapatnam, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 27 Nov 2021

Last updated on: Nov 27, 2021, 00:00 IST

मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से ऑनलाइन गांजा (मारिजुआना) बिक्री गिरोह का पदार्फाश करने के मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो अमेजन के साथ वेंडर (विक्रेता) के तौर पर पंजीकृत थे। अब तक की जांच से पता चला है कि मध्य प्रदेश के दो पुरुषों के संपर्क बिंदु (कॉन्टेक्ट प्वाइंट) के रूप में काम कर रहे श्रीनिवास राव मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेदिक दवा के रूप में विशाखापत्तनम से मध्य प्रदेश को गांजा की आपूर्ति कर रहा था। विशेष प्रवर्तन ब्यूरो (एसईबी) के संयुक्त निदेशक एस. सतीश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गिरोह पिछले 7-8 महीनों से सक्रिय था और ऐसा संदेह है कि इस मार्ग से 600-700 किलोग्राम मादक पदार्थ की आपूर्ति की गई थी। 

उन्होंने कहा कि वे जांच के दायरे को अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक बढ़ा रहे हैं, क्योंकि ऐसा संदेह है कि आरोपी ने मादक पदार्थ को बेचने के लिए अन्य प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया होगा। अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में गिरफ्तार मुकुल जायसवाल और सूरज पवैया से पूछताछ से और भी तथ्य सामने आएंगे। भिंड पुलिस ने पिछले सप्ताह दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 20 किलो से अधिक सूखा गांजा जब्त किया था। दोनों ने मधुमेय या शुगर को कंट्रोल में करने के लिए स्टीविया के सूखे पत्तों की आपूर्ति के लिए विक्रेता के रूप में अमेजन पर पंजीकरण कराया था और वे अन्य कंपनियों के जीएसटी नंबरों का उपयोग कर रहे थे। उनके पास विशाखापत्तनम में संपर्क बिंदु के रूप में श्रीनिवास राव था। 

काम करने के तौर-तरीकों के बारे में बताते हुए, कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश के दो लोग श्रीनिवास राव को चालान भेजते थे, जो इसे पैकेज पर चिपकाते थे और इसे अमेजन के पिकअप कर्मचारियों को सौंपते थे। श्रीनिवास राव को 21 नवंबर को विशाखापत्तनम में वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने उसके पास से थोड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया था। उसके कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने एक घर की तलाशी ली, जहां से 48 किलो सूखा गांजा बरामद किया गया। वहां से इसके अलावा अमेजन से संबंधित पैकेजिंग सामग्री, एक तौलने की मशीन और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने श्रीनिवास राव के बेटे मोहन राजू उर्फ राखी, जे. कुमारस्वामी, बी. कृष्णम राजू और वेंकटेश्वर राव को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिक-अप सहयोगी (सामान को पहुंचाने वाले) और एक वैन का ड्राइवर शामिल है, जो श्रीनिवास राव को अवैध गतिविधि में मदद कर रहे थे।

 

Tags: Crime News India , Ganja , Visakhapatnam , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD