Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राखी सावंत ने 'बिग बॉस 15' में किया अपने पति रितेश का स्वागत

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 15, 15th season of Bigg Boss, Rakhi Sawant, Mera Piya Ghar Aaya, Suniel Shetty, Ravi Kishan, Ravi Dubey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Nov 2021

Last updated on: Nov 27, 2021, 00:00 IST

पिछले 'बिग बॉस 15' एपिसोड में पहले ही वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की एंट्री हो चुकी है। राखी सावंत पति रितेश के स्वागत के लिए 'मेरा पिया घर आया' गाने पर डांस करती नजर आयेंगी। उन्होंने सेहरा पहनकर प्रवेश किया और शो में पहली बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राखी ने उनके पैर छुए और आरती के साथ पत्नी की रस्म अदा की। जैसा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि लोग इस बार उन्हें सिर्फ एक प्रतियोगी नहीं बल्कि एक पत्नी के रूप में देखेंगे। दूसरी ओर, रश्मि देसाई ने घोषणा की कि, "मैं इस खेल को गंभीर बनाने के लिए अपने साथ 50 लाख रुपये लेकर आई हूं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपनी एंट्री की और वह घर के अंदर शमिता शेट्टी को निशाना बनाती नजर आएंगी।"

बाद में डाइनिंग टेबल पर रितेश ने सभी को बताया कि वे कैसे मिले और फोन और मैसेज के जरिए बातचीत करने लगे। कंटेस्टेंट उन्हें उनकी 'सुहाग रात' को लेकर चिढ़ाते भी दिखे। अब 'वीकेंड का वार' के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते नजर आएंगे। उनका कहना है कि शो को सफल बनाने के लिए उन्हें पुराने कंटेस्टेंट्स को लाना होगा। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के संबंधों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोग उनकी ऑन स्क्रीन बॉन्डिंग से ऊब चुके हैं। इसके अलावा विशेष मेहमानों के प्रवेश के साथ कुछ अतिरिक्त मजा आएगा जिसमें अहान शेट्टी, तारा सुतारिया सहित 'तड़प' फिल्म के कलाकार शामिल हैं। उनके साथ सुनील शेट्टी, रवि किशन, रवि दुबे और डेली शो 'सिर्फ तुम' के कलाकार विवियन डीसेना और ईशा सिंह भी नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भले ही सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर नजर आएं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 15 , 15th season of Bigg Boss , Rakhi Sawant , Mera Piya Ghar Aaya , Suniel Shetty , Ravi Kishan , Ravi Dubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD