Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सुब्रमण्यम स्वामी ने की ममता बनर्जी से मुलाकात

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Subramanian Swamy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2021

Last updated on: Nov 24, 2021, 00:00 IST

बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी से बुधवार को मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जिस तरह से एक के बाद एक कई दलों के नेता ममता बनर्जी के साथ मुलाकात कर, टीएमसी में शामिल हुए। मंगलवार को ही कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद और अशोक तंवर टीएमसी में शामिल हो गए थे। गौरतलब है कि बुधवार को सुब्रमण्यम स्वामी ने ममता बनर्जी से उनके आवास साउथ एवेन्यू में मुलाकात की। मुलाकात के बाद स्वामी ने संकेत दिए वो टीएमसी में शामिल नहीं हो रहे हैं। हाल ही में ममता बनर्जी को एक सम्मेलन में रोम जाने की इजाजत नहीं मिलने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री का खुलकर समर्थन किया था। जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वामी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वामी बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। वे मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजनीति में आने और पार्टी का देश भर में विस्तार करने के मकसद से टीएमसी अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। पांच राज्यों के चुनाव से पहले बिजेपी, जेडीयू, कांग्रेस से तमाम नेता टीएमसी में शामिल हो रहे हैं। टीएमसी इस दिनों संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इस सिलसिले में ममता बनर्जी कई पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रही है। टीएमसी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पैन इंडिया मौजूदगी के साथ उतरने में प्लान बना रही है।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD