Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर बसपा नेता सोढी विक्रम सिंह हुए `आप' में शामिल

अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उठाया झाड़ू

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Sodhi Vikram Singh, Jarnail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Nov 2021

Last updated on: Nov 24, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को जिला रूपनगर में उस समय बल मिला, जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोढी विक्रम सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सोढी विक्रम सिंह `आप' सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।श्री आनंदपुर साहिब से संबंधित सोढी विक्रम सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव के समय श्री आनंदपुर साहिब से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और करीब डेढ़ लाख वोट हासिल किए थे। गौरतलब है कि सोढी विक्रम सिंह श्री आनंदपुर साहिब हैरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक हैं और अन्य स्थानीय समाजसेवी संगठनों के अग्रणी सदस्य भी हैं। इसके अलावा सोढी विक्रम सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पोलो खिलाड़ी और एंबेस्डर भी रह चुके हैं। इस मौके पर `आप' पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान, पंजाब मामलों के प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Sodhi Vikram Singh , Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD