Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भैनी साहिब खेल मॉडल के आधार पर राज्य भर में खेल मैदान विकसित किये जाएंगे : चरणजीत सिंह चन्नी

नामधारी संप्रदाय के प्रमुख के साथ की मुलाकात, पंजाब के विकास के लिए सत्गुरू उदय सिंह का लिया आशीर्वाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भैनी साहिब /लुधियाना , 20 Nov 2021

Last updated on: Nov 20, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को उत्साहित करने के उद्देश्य से आज भैनी साहिब के खेल मॉडल के आधार पर ब्लॉक और ज़िला स्तर पर खेल मैदान बनाने का ऐलान किया।आज ज़िले के श्री भैनी साहिब में अपने पहले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के साथ नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सत्गुरू उदय सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एच.एस. हंसपाल, समराला के विधायक स. अमरीक सिंह ढिल्लों, सुल्तानपुर लोधी के विधायक स. नवतेज सिंह चीमा, हलका विधायक गिल और चेयरमैन पंजाब स्टेट वेयरहाऊस कार्पोरेशन स. कुलदीप सिंह वैद ने श्री भैनी साहिब में एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य भर में ऐसे एस्ट्रोटर्फ और खेल के मैदान विकसित करेगी।खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आधुनिक खेल मैदान खिलाड़ियों को ओलम्पिक और अन्य विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में और बढ़िया प्रदर्शन करने के योग्य बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि अधिकारी जल्द ही श्री भैनी साहिब के प्रबंधकों के साथ परामर्श करके ऐसे एस्ट्रोटर्फ और फ़ुटबॉल ग्राउंड को विकसित करने के लिए एक खाका तैयार करेंगे जिससे खिलाड़ी विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार पेशेवर तरीके से अभ्यास कर सकें और भरोसा दिलाया कि इस मंतव्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबी नौजवानों में खेल को प्रफुल्लित करने के लिए पूरे दिल से काम कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब विश्व स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ी भेजने में राज्य का नेतृत्व करेगा।इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंजाब के समग्र विकास और इसके लोगों की ख़ुशहाली को यकीनी बनाने के लिए सत्गुरू उदय सिंह जी से आशीर्वाद लिया।इस दौरान सत्गुरू उदय सिंह, जो 650 करोड़ रुपए की लागत वाले बूढ्ढा नाला कायाकल्प प्रोजैक्ट की टास्क फोर्स के प्रमुख भी हैं, ने स. चरणजीत सिंह चन्नी के साथ इस प्रोजैक्ट बारे चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जो भी आदेश देंगे, उसको तुरंत अमल में लाया जायेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतविन्दर कौर बिट्टी, स. विक्रम सिंह बाजवा, सरपंच स. गुरदीप सिंह, स. करनवीर सिंह ढिल्लों, डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव स. जितेन्द्र जोड़वाल, एस.डी.एम. डॉ. विनीत कुमार और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bhaini Sahib , Ludhiana , Amrik Singh Dhillon , Navtej Singh Cheema , Kuldeep Singh Vaid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD