Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत

Sports News, Badminton, P V Sindhu, Srikanth, Indonesia Masters
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाली , 19 Nov 2021

Last updated on: Nov 19, 2021, 00:00 IST

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने एकल मैच जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन 2021 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने 35 मिनट तक चले मुकाबले में तुर्की की नेस्लीहान यिगित को 21-13, 21-10 से मात दी। 26 साल की खिलाड़ी अब सेमीफाइनल में जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से भिड़ेंगी। पिछले महीने फ्रेंच ओपन के बाद बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर पर सिंधु का यह लगातार दूसरा सेमीफाइनल है। 

वह उस दौरान जापान की सयाका ताकाहाशी से हार गई थीं। इस बीच, श्रीकांत ने 2014 इंडोनेशिया मास्टर्स चैंपियन एचएस प्रणय को 38 मिनट में 21-7, 21-18 से हराया। प्रणय ने पिछले दौर में एक बड़ा उलटफेर किया था, जिसने टोक्यो 2020 के स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन को एक गेम से हराया था। श्रीकांत अब सेमीफाइनल में थाईलैंड के युवा खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न और मौजूदा वल्र्ड टूर फाइनल्स चैंपियन डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

 

Tags: Sports News , Badminton , P V Sindhu , Srikanth , Indonesia Masters

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD