Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Bangladesh, Pakistan, Dhaka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 19 Nov 2021

Last updated on: Nov 19, 2021, 00:00 IST

टी20 सीरीज के पहले मैच में यहां शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। जीत के लिए 128 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान पावरप्ले में 4 विकेट के नुकसान पर 24 बनाकर संकट की स्थिति में था। फखर जमान और खुशदिल शाह ने 56 रनों की साझेदारी की वजह से पाक की मैच में वापसी हुई। बांग्लादेश के गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन के बावजूद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने अंत के 15 गेंदों पर 36 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच को खत्म कर दिया। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बोर्ड पर सिर्फ 22 रन जोड़ कर जल्दी आउट हो गए, बाबर ने 7 रन और रिजवान ने 11 रन बनाए। हालात तब और खराब हो गए जब हैदर अली और शोएब मलिक दोनों शून्य पर आउट हो गए। लेकिन, फखर जमान (34) खुशदिल शाह (34) , शादाब (नाबाद 21) और नवाज (नाबाद 18) ने टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, बांग्लादेश ने भी संघर्ष किया लेकिन, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन और महेदी हसन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम का स्कोर (127/7 ) पहुंचा दिया। बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से हसन ने 20 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और एक चौका लगाया। हसन अली (3/22) पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज थे, जबकि मोहम्मद वसीम ने 24 रन देकर दो विकेट झटके। संक्षिप्त स्कोर : 20 ओवर में बांग्लादेश 127/7 (आतिफ हुसैन 36, नूरुल हसन 28, महेदी हसन 30 नाबाद, हसन अली 3-22, मोहम्मद वसीम 2/24), 19.2 ओवर में पाकिस्तान से 132/6 (फकर जमान 34, खुशदिल शाह 34) , शादाब खान 21 नाबाद, तस्कीन अहमद 2-31, हसन (1/17) 4 विकेट से मैच पाकिस्तान ने मैच जीता।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Bangladesh , Pakistan , Dhaka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD