Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जल्द करेंगे पंजाब ओलम्पिक भवन के ‘हॉल ऑफ फेम’ का उद्घाटन : ब्रह्म मोहिन्द्रा, परगट सिंह

खेल मंत्री परगट सिंह द्वारा सभी खेल ऐसोसीएशनों को सालाना 5-5 लाख रुपए का अनुदान देने का ऐलान

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Brahm Mahindra, Hall of Fame, Punjab Olympic Association, Bharat Bhushan Ashu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 16 Nov 2021

Last updated on: Nov 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब ओलम्पिक भवन में पंजाब की खेल उपलब्धियों को दर्शाते हुए बनाए गए ‘हॉल ऑफ फेम’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जल्द किया जाएगा। यह उद्घाटन ‘हॉल ऑफ फेम’ का हिस्सा पंजाब के सभी पदक/पुरस्कार विजेता और ओलम्पियन खिलाडिय़ों की उपस्थिति में किया जाएगा।यह बात आज यहाँ पंजाब ओलम्पिक भवन में पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत एसोसिएशन के प्रधान और स्थानीय सरकारों संबंधी मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा और खेल मंत्री परगट सिंह द्वारा साझे तौर पर किया गया।पंजाब ओलम्पिक ऐससोसीएशन द्वारा खेल मंत्री का विशेष रूप से सम्मान किया गया। परगट सिंह पहले ओलम्पियन हैं, जो पंजाब के खेल मंत्री बने हैं। इस मौके पर ब्रह्म मोहिन्द्रा ने परगट सिंह को पंजाब ओलम्पिक ऐससोसीएशन का पैटर्न बनाने का ऐलान भी किया।ब्रह्म मोहिन्द्रा ने संबोधन करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि इस विभाग की बागडोर एक पूर्व ओलम्पियन के हाथ में है। उन्होंने खेल मंत्री को कहा कि पूर्व खिलाडिय़ों की पेंशन बढ़ाई जाए, खिलाडिय़ों को नौकरियाँ और बनती तरक्कियाँ दी जाएँ और प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाए।खेल मंत्री परगट सिंह ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा सभी खेल ऐसोसीएशनों को सालाना 5-5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा, जिसका बजट में पक्का प्रबंध किया जाएगा, जिससे यह अनुदान निरंतर मिलता रहे। 

परगट सिंह ने कहा कि हर खेल ऐससीएशन अपना एक प्रतिनिधि दे जो खेल को बढ़ावा देने के लिए पुराने खिलाडिय़ों को लेकर विशेषज्ञों की समिति बनाई जाए। उन्होंने खेल क्षेत्र की प्रफुल्लित करने के लिए खेल विभाग और खेल ऐसोसीएशनों द्वारा मिलकर काम करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि खेल एवं शिक्षा विभाग को जोडऩे पर भी काम किया जा रहा है, क्योंकि खिलाड़ी स्कूलों या कॉलेजों से ही आते हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार और पदक विजेता खिलाडिय़ों को दी जाने वाली पेंशन पर आमदनी सीमा के लिए लगाई गई शर्त भी हटाने का फ़ैसला किया गया है।एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान राजदीप सिंह गिल ने परगट सिंह जिनके पास शिक्षा विभाग भी है, से आग्रह किया किया कि स्कूलों के बच्चों के लिए दिन तय किए जाएँ, जिस दिन वह हॉल ऑफ फेम को देखने आएं, जिससे बड़े खिलाडिय़ों की प्रतिमा, तस्वीरों और उपलब्धियाँ देखकर प्रेरणा लेकर जाएँ।ऐससोसीएशन के सचिव जनरल राजा केएस सिद्धू ने बैठक में उपस्थित कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा और भारत भूषण आशु का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनके द्वारा अपने ऐच्छिक फंड में से 10-10 लाख रुपए का अनुदान दिया। उन्होंने खेल मंत्री परगट सिंह द्वारा शुरू की गई पहलकदमियों की भी सराहना की। बैठक में पंजाब ओलम्पिक ऐससोसीएशन के समूह अधिकारी करतार सिंह, सिकन्दर सिंह मलूका, तेजा सिंह धालीवाल, राजिन्दर सिंह कलसी, केपीएस बराड़, तारा सिंह, केबीएस सिद्धू, गुरमीत सिंह, उपकार सिंह विर्क, मनिन्दर कौर, जसवीर सिंह, उपजीत सिंह बराड़ और खेल विभाग के उप सचिव किरपाल वीर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Brahm Mahindra , Hall of Fame , Punjab Olympic Association , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD