Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

पंजाब का दिल है दोआबा : चरणजीत सिंह चन्नी

आदमपुर का सर्वांगीण विकास करना उनके लिए प्रमुख प्राथमिकता - मुख्यमंत्री

Charanjit Singh Channi,  Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Adampur, Jalandhar, Santokh Singh Chaudhary, Mohinder Singh Kaypee, Chaudhary Surinder Singh, Rajinder Beri, Kanwaljeet Singh Lally, Darshan Singh Karwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आदमपुर (जालंधर) , 16 Nov 2021

Last updated on: Nov 16, 2021, 00:00 IST

दोआबा को पंजाब का दिल बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यहाँ ख़ासकर आदमपुर हलके में विकास प्रमुख प्रोजैक्टों को प्रमुख तौर पर प्राथमिकता देकर इसको राज्य का अग्रणी हिस्सा बनाने का प्रण लिया। आदमपुर के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।यहाँ विशाल जलसे को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 करोड़ रुपए में से 9 करोड़ रुपए सडक़ों की मज़बूती/चौड़ा करने और चार मार्गी करने के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए किसी भी प्रकार के विकास प्रमुख कार्य करने के लिए महिन्दर सिंह के.पी. के लिए रख दिए गए हैं।पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट रैंक) महेन्दर सिंह के.पी. द्वारा आदमपुर को सब-डिविजऩ का दर्जा देने की रखी गई माँग के जवाब में मुख्यमंत्री चन्नी ने इस माँग की संभावनाएं तलाशने के लिए जल्द ही सर्वेक्षण करवाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वह बड़ी सडक़ के साथ 5-10 एकड़ ज़मीन की व्यवस्था होने पर आदमपुर में डिग्री कॉलेज खोलने की माँग मानने के लिए तैयार हैं।इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट की तरफ से जाने वाली सडक़ का नाम गुरू रविदास जी के नाम पर रखा जाएगा और हवाई अड्डे का नाम भी गुरू रविदास जी के नाम पर रखने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। एक अन्य माँग के जवाब में कहा, ‘‘क्षत्रिय राजपूतों को फिर जनरल कैटेगरी का दर्जा दिया जाएगा।’’अकालियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी को हमेशा से ही राजनीतिक शतरंज के मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया है। चन्नी ने कहा, ‘‘साल 1996 में शिरोमणि अकाली दल ने बसपा के साथ गठजोड़ किया था परन्तु उससे अगले साल बसपा को धोखा दे दिया और भाजपा की शरण में चले गए।’’ 

चन्नी ने कहा कि जब भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया तो एक बार फिर बसपा के साथ हाथ मिला लिया, परन्तु अकालियों ने इस बार भी राजनीतिक चाल खेली है और होशियारपुर एवं पठानकोट जैसी सीटें बसपा की झोली में डाल दीं, जबकि यहाँ से इनको कभी भी जीत नसीब नहीं हुई। गुपचुप रूप से अकाली दल की अभी भी भाजपा के साथ साँठ-गाँठ है।बहुजन समाज को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले एकजुट होने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अब भी बहुजन समाज का शासन है।समाज के सभी वर्गों के लाभ के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू बिजली की दरों में प्रति यूनिट 3 रुपए की कटौती कर दी है। इसके अलावा 21 लाख परिवारों को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली पहले की तरह ही जारी रहेगी, शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में लाल लकीर के अंतर्गत रह रहे लोगों को ‘मेरा घर, मेरे नाम’ के अधीन मालिकाना हक दिए, एक लाख नौकरियों की प्रक्रिया चल रही है, ट्यूबवैलों के बिल माफ करके 1200 करोड़ रुपए की राहत दी और पानी की दरें 50 रुपए प्रति माह निर्धारित करने समेत कई अन्य लोक-हितैषी प्रयास किए गए।जालंधर से लोक सभा सदस्य चौधरी संतोख सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अब ‘लोहपुरुष’ राज्य का मुख्यमंत्री बना है।इससे पहले पूर्व मंत्री, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान और पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन महेन्दर सिंह के.पी. ने खुलासा किया कि आज आदमपुर में 130 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करके मुख्यमंत्री ने खुशहाली की लहर का आधार बाँध दिया है।इस मौके पर मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया गया।इस मौके पर करतारपुर से विधायक चौधरी सुरिन्दर सिंह, आदमपुर से पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली और मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Adampur , Jalandhar , Santokh Singh Chaudhary , Mohinder Singh Kaypee , Chaudhary Surinder Singh , Rajinder Beri , Kanwaljeet Singh Lally , Darshan Singh Karwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD