Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घड़ूंआं में सब-जूनियर और कैडेट जूडो नेशनल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

राज्य में अत्याधुनिक जूडो स्टेडियम स्थापित करने का किया ऐलान

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूंआं , 09 Nov 2021

Last updated on: Nov 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंआं में सब -जूनियर और कैडेट जूडो नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।राज्य में जूडो को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब जूडो ऐसोसीएशन को 20 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने राज्य में एक अत्याधुनिक विश्व स्तरीय इन्डोर जूडो स्टेडियम स्थापित करने का भी ऐलान किया। उन्होंने पंजाब जूडो फैडरेशन को विश्व स्तरीय स्टेडियम के निर्माण के लिए उचित ज़मीन की पहचान करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य में खेल सभ्याचार को विकसित करने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे पंजाबी नौजवान अंतरराष्ट्रीय स्तर के जूडो मुकाबलों में अपनी शान बहाल कर सकें।मुख्यमंत्री ने पंजाब जूडो ऐसोसीएशन के मूल्यवान योगदान की भी सराहना की जिसने कोविड-19 महामारी के उपरांत पहले राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामैंट करवाने की चुनौती को स्वीकार किया और मौजूदा स्थिति में ऐसोसीएशन के इस कदम को एक बड़ा कार्य बताया।इससे पहले जूडो फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया और समागम में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू का पंजाब जूडोकाज़ ऐसोसीएशन और जूडो फैडरेशन आफ इंडिया को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में इन नेशनल चैंपियनशिपों की मेज़बानी करने की इजाज़त देने के लिए धन्यवाद भी किया।इस मौके पर दूसरों के अलावा जनरल सचिव (अंतरिम) वेंकट नमीसेटी, ख़ज़ांची कैलास यादव, पंजाब जूडो ऐसोसीएशन के प्रधान विक्रम सिंह बाजवा, जनरल सचिव एस.देव सिंह धालीवाल, सुरिन्दर कुमार के अलावा पंजाब जूडो ऐसोसीएशन के कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD