Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मार्कफैड के चेयरमैन का पद संभाला

सहकारिता लहर को मज़बूत करना प्रमुख प्राथमिकता रहेगी - कुशलदीप सिंह ढिल्लों

Charanjit Singh Channi, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Kushaldeep Singh Dhillon, Sukhjinder Singh Randhawa, Amrinder Singh Raja Waring, Bharat Bhushan Ashu, Deepinder Singh Dhillon, Jasonpreet Singh Dhillon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Oct 2021

Last updated on: Oct 26, 2021, 00:00 IST

कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की उपस्थिति में मार्कफैड के चेयरमैन का पद संभाल लिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु, परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नये बने चेयरमैन को बधाई देते हुए कहा कि स. ढिल्लों के नेतृत्व में मार्कफैड संस्थान और अधिक प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थान सीधे तौर पर लोगों ख़ासकर किसानों और ग्रामीण जीवन की आर्थिकता के साथ जुड़ा हुआ है जिसकी मज़बूती से राज्य और अधिक ख़ुशहाल होगा।उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने कहा कि स. ढिल्लों अपनी मेहनत, कार्यकुशलता और दूरदर्शी सोच के द्वारा मार्कफैड को और भी आगे लेकर जाएंगे। कोविड के कठिन समय में मार्कफैड ने लोगों को घरों तक सेवाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। स. रंधावा ने कहा कि मार्कफैड के उत्पाद अपने उच्च मानकों के लिए जाने जाते हैं जिनकी मार्केट बाहर के मुल्कों तक भी है। उन्होंने नये बने चेयरमैन को शुभकामनाएँ दीं।कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने पार्टी, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि उनको सौंपी गई जि़म्मेदारी वह पूरी निष्ठापूर्वक निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि उन्हें एशिया के सबसे बड़े सहकारी संस्थान की सेवा निभाने का मौका मिला है। स. ढिल्लों ने कहा कि सहकारिता लहर को मज़बूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।इससे पहले मार्कफैड के एम.डी. और उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म ने नये बने चेयरमैन का कार्यालय में पहुँचने पर स्वागत किया। स. ढिल्लों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में पद संभालने संबंधी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये।इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह नागरा, कुशलदीप सिंह ढिल्लों के भाई जेसनप्रीत सिंह ढिल्लों, पंजाब स्टेट कमीशन फॉर एन.आर.आईज़ के मैंबर दलजीत सिंह सहोता, नवदीप सिंह बब्बू बराड़, दीपिन्दर सिंह ढिल्लों, हरिन्दर पाल सिंह हैरी मान, वित्त कमिश्नर सहकारिता के. सिवा प्रसाद, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम.डी. राजेश धीमान, मार्कफैड के ए.एम.डी. अमित तलवार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Kushaldeep Singh Dhillon , Sukhjinder Singh Randhawa , Amrinder Singh Raja Waring , Bharat Bhushan Ashu , Deepinder Singh Dhillon , Jasonpreet Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD