Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC, Pakistan, New Zealand, Sharjah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 26 Oct 2021

Last updated on: Oct 26, 2021, 00:00 IST

आईसीसी टी20 विश्व कप में मंगलवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यहां पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट पर 134 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्यों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। मैच के हीरो रहे शोएब मलिक (26) और आसिफ अली (27) की शानदार साझेदारी की वजह से टीम की एक बार फिर जीत हुई। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बौल्ट, जेम्स नीशाम और मिशेल सेंटनर ने एक-एक विकेट लिया। शारजाह की धीमी पिच पर लक्ष्य का पीछा का करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कप्तान बाबर आजम ने एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर टिम साउदी के गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। 

इस तरह पाकिस्तान ने पावर प्ले में एक विकेट खोकर 30 रन बनाए। इस बीच, मोहम्मद रिजवान क्रिज पर डटे रहे और पाकिस्तान की पारी को बढ़ाते चले गए।इसके थोड़ी देर बाद ही फखर जमान ने अच्छी बल्लेबाजी की और सोढ़ी की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का लगाया लेकिन उसी ओवर में जमान (11) को सोढ़ी ने अपना शिकार बना लिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद हफीज, कॉनवे द्वारा लिए गए शानदार कैच के बाद आउट हो गए। इसके बाद, जल्द ही रिजवान भी पांच चौके की मदद से 34 गेंदों पर 33 रन बनाकर सोढ़ी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद आखिर तक मलिक और अली ने खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। इस मैच में दोनों के बीच सफल 48 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत शारजाह की धीमी पिच पर बेहद खराब रही और टीम ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए। 

इस दौरान, रऊफ ने मार्टिन गप्टिल को जल्द ही आउट कर दिया। इसके बाद डेरिल मिशेल ने एक चौक और दो छक्कों की मदद से 20 गेंदों में 27 रन बनाकर वसीम की गेंद पर आउट हो गए। चौथे नंवर पर बल्लेबाजी के लिए आए जेम्स नीशाम को जल्द ही हफीज ने पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान की जबरदस्त गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड टीम का रन रेट लगातार गिरता रहा। लेकिन कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे मैदान पर डटे रहे और इन दोनों के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद विलियम्सन 25 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद कॉनवे (27), ग्लेन फिलिप्स (13) और टिम सेफर्ट (8) ने रन बनाकर टीम का स्कोर 134 रनों तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज ने एक-एक विकेट लिया। पिछले मैच के हीरो रहे शाहीन शाह अफरीदी को इस मैच में एक विकेट से ही संतुष्ट होना पड़ा।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC , Pakistan , New Zealand , Sharjah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD