Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सूर्या शिव कुमार ने अपने आगामी कोर्ट रूम ड्रामा 'जय भीम' को लेकर की बात

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Suriya Siva Kumar, Jai Bhim, Prakash Raj, Lijo Mol Jose, Rajisha, Manikandan, Rao Ramesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 26 Oct 2021

Last updated on: Oct 26, 2021, 00:00 IST

सूर्या शिव कुमार आगामी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'जय भीम' में एक वकील के रूप में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म 2 नवंबर को प्राइम वीडियो पर एक ओटीटी रिलीज होगी। ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रकाश राज, लिजो मोल जोस, राजिशा, मणिकंदन, राव रमेश और अन्य स्टार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ज्ञानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित 'जय भीम' का निर्माण सूर्या और ज्योतिका ने अपने प्रोडक्शन बैनर 2 डी एंटरटेनमेंट के तहत किया है। अभिनेता सूर्या ने 'जय भीम' में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए आईएएनएस से खास बातचीत की है। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने इस विषय को क्यों चुना, सूर्या ने बताया कि इस कहानी को लोगों को सामने पेश करने की जरूरत है। जिस दुनिया में हम रहते हैं, हमारे अपने घरों से कुछ किलोमीटर दूर, तथाकथित निम्न जातियों के ये लोग बहुत पीड़ित हैं। वे अपने दैनिक जीवन में जिस अन्याय का सामना करते हैं, उसे चित्रित करने की आवश्यकता है। जब मुझे इसकी कहानी मिली, तो इसने मेरे अंदर एक आवाज को प्रेरित किया।

सूर्या ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें ऐसी महान फिल्म का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, जो वास्तविकता को चित्रित करती है। तमिल फिल्मों में यथार्थवादी ²ष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर 'गजनी' अभिनेता ने जवाब दिया, "तमिल फिल्में वास्तविकता के चित्रण और हमारे आसपास के लोगों के जीवन के बारे में होती हैं। मैं इस परियोजना में काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।" सूर्या ने कहा कि यह फिल्म राजनीतिक अन्याय और पुलिस के जरिए दलितों को एक आसान लक्ष्य बनाने के बारे में है। यह एक वकील की यात्रा है, जो एक निचली जाति की महिला को न्याय दिलाने के लिए ²ढ़ है, जो अपने मूल अधिकारों से वंचित है। सूर्या ने कहा कि ये घटनाएं भारत के सभी हिस्सों में हर दिन होती हैं। इसलिए, वकील चंद्रू जैसे नायक और उनकी कहानी को आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि सभी को कानून की शक्ति का एहसास हो सके। अपनी फिल्मों की ओटीटी रिलीज के बारे में पूछे जाने पर, सूर्या ने जवाब दिया कि आज हम एक डिजिटल क्रांति युग में है। हालांकि हम सभी सिनेमा रिलीज को याद करते हैं। 'जय भीम' को भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में इतनी बड़ी रिलीज मिली है। पहुंच को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह कोई छोटी बात नहीं है।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Suriya Siva Kumar , Jai Bhim , Prakash Raj , Lijo Mol Jose , Rajisha , Manikandan , Rao Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD