Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मानसा के सर्वांगीण विकास के लिए हर 15 दिनों के बाद की जाएगी समीक्षा बैठक : अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग

अधिकारियों और विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warrin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 25 Oct 2021

Last updated on: Oct 25, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने मानसा जि़ले के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए हर 15 दिन के बाद समीक्षा बैठक करने का ऐलान किया है। बचत भवन में जि़ला अधिकारियों और विभिन्न चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री वडि़ंग ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हरेक प्रतिनिधि के सम्मान एवं सत्कार को सुनिश्चित बनाया जाए और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के प्रमुख और कर्मचारी समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने को सुनिश्चित बनाएं।श्री वडि़ंग ने कहा कि जहाँ परिवहन विभाग की समूची कार्यशैली का योजनाबद्ध ढंग से सुधार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं मानसा जि़ले में हरेक किस्म की सुविधाएं सुनिश्चित बनाएं और लोगों को दरपेश मसलों को हल करने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को कहा कि लोगों के मसलों को हल करने के लिए हरेक अधिकारी की जि़म्मेदारी निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में नियमित तौर पर होने वाली बैठकों के दौरान शेष कार्यों संबंधी जायज़ा लिया जाएगा।  

कैबिनेट मंत्री श्री वडि़ंग, जिनको मानसा जि़ले का इंचार्ज भी नियुक्त किया गया है, ने कहा कि जि़ले में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य सुविधाओं, विकास कार्य की प्रगति का जायज़ा वह लेते रहेंगे और सरकारी काम-काज में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों ने सीवरेज, साफ-सफ़ाई, सडक़ों, मोटर कनैक्शनों, मनरेगा आदि सम्बन्धी दरपेश मसलों के बारे में जानकारी साझा की और कैबिनेट मंत्री ने इन मसलों के निपटारे के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान विधायक नाजऱ सिंह मानशाहिया, पूर्व विधायक अजीतइन्दर सिंह मोफऱ, चेयरमैन जि़ला योजना बोर्ड प्रेम मित्तल, चेयरमैन जि़ला परिषद् बिक्रम सिंह मोफऱ, वाइस चेयरमैन सफ़ाई कर्मचारी आयोग राम सिंह सरदूलगढ़, वरिष्ठ नेता डॉ. मंजू बांसल, वरिष्ठ नेता रणजीत कौर भट्टी, प्रधान नगर काउंसिल मानसा श्रीमती जसवीर कौर, प्रधान नगर पंचायत भीखी विनोद सिंगला और कांग्रेसी नेता चुशपिन्दरबीर चहल, गुरप्रीत सिंह विक्की, कुलवंत राय सिंगला, माइकल गागोवाल, बलविन्दर नारंग, डिप्टी कमिश्नर महिंद्र पाल, एस.एस.पी. सन्दीप कुमार गर्ग, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) उपकार सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अजय अरोड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्रीमती अमरप्रीत कौर, सहायक कमिश्नर हरजिन्दर सिंह जस्सल समेत अन्य अधिकारी और नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warrin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD