Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'बंटी और बबली 2' ने मुझे मेरे करियर में पहली बार हिंदी फिल्म के नायक के रूप में प्रस्तुत किया : सिद्धांत चतुर्वेदी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddhant Chaturvedi, Bunty Aur Babli 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Oct 2021

Last updated on: Oct 25, 2021, 00:00 IST

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी आगामी फिल्म 'बंटी और बबली 2' में पहली बार लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वह बंटी के रोल में दिखाई देंगे। सिद्धांत कहते हैं कि 'बंटी और बबली 2' मेरे लिए एक बेहद खास फिल्म है क्योंकि इसने मुझे मेरे करियर में पहली बार एक नायक के रूप में प्रस्तुत किया है। मैंने इस पल का काफी समय से इंतजार किया है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बेताब हूं। इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है। यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है क्योंकि हम सभी 'बंटी और बबली' देखते हुए बड़े हुए हैं और बंटी का किरदार निभाना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा क्षण है। सिद्धांत का बंटी रोल, सैफ अली खान के बंटी अवतार के बिल्कुल विपरीत है। 

सिद्धांत तकनीकी रूप से आगे है और चालाकी से भरा है, सैफ तेज-तर्रार है, लेकिन इस बात का आदी नहीं है कि कैसे डिजिटल बूम ने लोगों को ठगने की कला को बदल दिया है और इसे बेहद जटिल बना दिया है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के बलिया से आता हूं और मैं फिल्म की दुनिया को समझता हूं, मैं अपने देश के इन हिस्सों के युवाओं की आकांक्षाओं को समझता हूं। इसलिए, जैसे ही मैंने फिल्म के नरेशन को सुना, मैंने तुरंत हा कर दी। "मैं एक सर्वोत्कृष्ट हिंदी मसाला फिल्म प्रेमी हूं और अब जब मैं इस तरह की एक व्यावसायिक हिंदी फिल्म का नायक हूं, तो मुझे लगता है कि मैं धन्य हूं कि उद्योग और वाईआरएफ ने मुझे देखा। मैंने अपनी पूरी कोशिश की है नया बंटी का रोल निभाने के लिए। वह एक अलग दुनिया में स्थापित है।" 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddhant Chaturvedi , Bunty Aur Babli 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD