Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रिपोर्टर पर भड़के विराट कोहली, कहा काश आप भारतीय जर्सी में मैदान पर जाते तो दबाव को महसूस करते

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC, Pakistan, India, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Oct 2021

Last updated on: Oct 24, 2021, 00:00 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के मुकाबले मे में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से हरा दिया। मैच के बात हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली थोड़े गुस्से में नजर आएं। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन ठोंके। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम (68नाबाद) और मोहम्मद रिजवान (नाबाद79) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पहली बार विश्व कप में जीताने में कामयाब रहे। कोहली से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अति आत्मविश्वास में थी जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा, इस पर कोहली ने जबाव देते हुए कहा, जो भी लोग यह सवाल करना चाहते हैं वह काश हमारे जगह पर होते और दबाव को महसूस कर पाते। उन्होंने कहा, यह कमाल है पर सच्चाई यह है कि आपको पता नहीं है कि वहां मैदान पर कितना दबाव होता है। मै आशा करता हूं कि काश आप भारतीय जर्सी में मैदान पर जाएं और वहां के माहौल को समझ्रे। हम कभी किसी टीम को हल्के में नहीं लेते हैं, खासकर पाकिस्तान को जो किसी भी टीम को हराने की झमता रखती है। 

यह एक खेल है जिसक सम्मान होना चाहिए और हम बतौर टीम पूरी तरह इसका सम्मान करते हैं। हमें नहीं लगता है कि एक मैच जीत लेने से आप पूरी दुनिया जीत लेते हैं और मुझे लगता है कि बाकी टीमों का भी यही मानना होगा। कोहली ने कहा, हम मानते हैं कि हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। हमारे विरोधियों को पूरा श्रेय देना चाहिए। हम कोई अलग दृ्श्य नहीं बनाना चाहते हैं। हमने मैच के दौरान क्या गलती की और कहा हमें सुधार करने की जरुरत है यह देखना है और आगे बढ़ना है। कोहली से पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा की जगह यूवा बल्लेबाज इशान किशन को टीम में शामिल करना चाहिए था क्योंकि उन्होंने अभ्यास मैच मैच में शानदार प्रदशन किया था, इसपर कोहली ने रिपोर्टर से ही उलटा सवाल कर दिया। कोहली ने कहा आपने काफी साहसी सवाल किया है, आपको क्या लगता है सर? मुझे लगता है कि जो टीम मैंने चुनी थी वह बेस्ट टीम थी, पर आपका क्या मानना ? क्या आप रोहित को टी20 से ड्रोप करेंगे? क्या आपको पता रोहित ने किस तरह कि बल्लेबाजी की थी, जब हमने पिछला मैच खेला था? कमाल है। अगर आप कुछ मुझसे सुनना चाहते हैं तो बता दीजिए, मैं वैसा ही जबाव दूंगा।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC , Pakistan , India , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD