Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच कोई ड्रग्स चैट नहीं मिली : एनसीबी सूत्र

Narcotics Control Bureau,NCB,Ananya  Panday,Bollywood,Entertainment,Mumbai,Actress,Cinema,Hindi Films,Movie,Mumbai News,Heroine,Marijuana,Ganja,Aryan Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Oct 2021

Last updated on: Oct 22, 2021, 00:00 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अनन्या पांडे से की गई पूछताछ पर मचे हंगामे के बीच आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को संकेत दिया कि बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ उनकी कथित व्हाट्सएप चैट में 'ड्रग्स से संबंधित मैसेज के आदान-प्रदान' का कोई सबूत नहीं है। सूत्रों ने खुलासा किया कि एनसीबी द्वारा दो स्टार-किड्स (बॉलीवुड हस्तियों के बच्चे) के व्हाट्सएप संचार को गहराई से स्कैन की जा रही मारिजुआना (गांजा) या अन्य कोई ड्रग्स से संबंधित किसी भी चैट का कोई सबूत या संदर्भ नहीं मिला है। अधिक संभावना है कि अनन्या से एनसीबी द्वारा मामले में एकत्र किए गए कुछ अलग-अलग सुरागों के लिए उनके बयान को लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अधिकारी विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। नवीनतम खुलासा कुछ अपुष्ट मीडिया रिपोटरें के मद्देनजर आया है, जिसमें दावा किया गया है कि दो स्टार-किड्स के बीच कथित तौर पर ड्रग्स आदि मुद्दों पर चर्चा करने वाले कम से कम तीन व्हाट्सएप चैट सामने आए थे, जिसकी एनसीबी अभी जांच कर रही है।

2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप पर रेव पार्टी के दौरान की गई छापेमारी की चल रही जांच के अलावा, एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर का दौरा भी किया है और उन्हें पूछताछ के लिए तलब भी किया है। एनसीबी द्वारा तलब किए जाने के बाद गुरुवार को अनन्या अपने पिता और अभिनेता चंकी पांडे के साथ, एनसीबी अधिकारियों के पास पहुंची। उनसे एजेंसी के आधा दर्जन अधिकारियों द्वारा 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और उन्हें 22 अक्टूबर को फिर से बुलाया गया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब एनडीपीएस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश वी. वी. पाटिल ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए आर्यन खान और 7 अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी। खान की जमानत याचिका 26 अक्टूबर को बंबई हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले गुरुवार को, शाहरुख खान ने आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बेटे आर्यन से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने उनके साथ कुछ मिनट बिताए और बाद में एनसीबी की एक टीम ने उनके बांद्रा स्थित बंगले का दौरा किया। इस बीच, क्रूज शिप छापेमारी मामले में अब तक कम से कम 20 लोगों को पकड़ने के बाद, एनसीबी ने और गिरफ्तारियां करने से इनकार नहीं किया है, क्योंकि जांच और आगे बढ़ रही है।

 

Tags: Narcotics Control Bureau , NCB , Ananya Panday , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Marijuana , Ganja , Aryan Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD