Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डेविड वार्नर का शेन वॉर्न ने किया समर्थन, बोले- उनको टीम से बाहर करना सही नहीं

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 22 Oct 2021

Last updated on: Oct 22, 2021, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के ऑपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे है। इस क्रम में उनको लेकर कयास लगाए जा रहे है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम से बाहर बिठाया जा सकता है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन शेन वॉर्न ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें 23 अक्टूबर को आईसीसी टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया, जिसने दुनिया के सबसे मजबूत टीमों से एक होने के बावजूद कभी टी 20 विश्व कप नहीं जीता है, शनिवार को अबू धाबी में 'सुपर 12' ग्रुप 1 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने जा रही है। डेविड वार्नर पिछले एक साल से खराब फॉर्म से गुजर रहे है। उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ, जिसमें से वह पहले फेस के दौरान कप्तान थे, जिसके कारण उनकी टीम अंतिम स्थान पर रही। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन कप्तान बनाने के बाद उनका फॉर्म खराब रहा, उन्हें दुबई में कुछ मैच खिलाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।

आईसीसी टी20 के अभ्यास मैचों में भी ऑस्ट्रेलियाई की खराब फॉर्म जारी रही, जिसके कारण कप्तान आरोन फिंच नहीं चाहेंगे कि अहम मैचों में उनकी सलामी बल्लेबाजी फेल रहे। वहीं, वॉर्नर का समर्थन करते हुए वॉर्न ने उनको टीम में शामिल करने की वकालत की है। वार्न ने शुक्रवार को सेन ब्रेकफास्ट से कहा, मेरे लिए, डेवी वार्नर एक क्लास एक्ट है। ठीक है, उसका कुछ दिनों से खराब प्रदर्शन रहा है, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट का ज्यादा मैच नहीं खेला। इसलिए वह थोड़ा आउट ऑफ फॉर्म है। वार्न ने कहा, लेकिन मुझे लगता है कि वह उस तरह का खिलाड़ी है जो बड़े मौके पर अच्छा प्रदर्शन करते है। यह एक क्लिच है, लेकिन उनमें क्लास है। मुझे वास्तव में लगता है कि डेविड के साथ भी ऐसा ही है, मुझे वास्तव में लगता है कि वह बहुत गतिशील है। वार्न ने कहा कि अगर 34 वर्षीय खिलाड़ी बोर्ड पर कुछ रन लगाते है, तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह टूनार्मेंट के खिलाड़ियों में से एक बन उभर सकते हैं।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD