Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजा वडिंग के रिपोर्ट कार्ड में सियासी ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई शामिल नहीं : दिनेश चड्ढा

कहा, राजा वडिंग के पश्चाताप के अनुसार रजिया सुल्ताना और अरूणा चौधरी के खिलाफ हो कार्रवाई

Dinesh Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट दिनेश चड्डा ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा चंडीगढ़ में किए दावों को महज खानापूर्ति बताते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री जी आप आंकड़ों का खेल खेलकर मजे ले रहे हो लेकिन पंजाब के लोगों को असल मजा उस समय आएगा, जब कांग्रेस और अकाली दल बादल के ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ केस दर्ज होंगे और सरकारी खजाने की लूट का पैसा वापस करवाओगे। दिनेश चड्डा कांग्रेस और अकाली दल बादल की सरकारों के समय सरकारी परिवहन (ट्रांसपोर्ट) को लूटने के सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान `आप' के नेता मालविंदर सिंह कंग भी उपस्थित रहे।पार्टी मुख्यालय में वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग से सवाल किया कि वह अपने रिपोर्ट कार्ड में बताएं कि उन्होंने कांग्रेसियों और अकालियों के अवैध बढ़ोतरी वाले हजारों परमिटों में से कितनों को रद्द किया और कितने केस दर्ज करवा कर लूटे गए टैक्स की रिकवरी शुरू करवाई है? उन्होंने कहा कि यदि वडिंग द्वारा पिछले साढे 4 साल के कार्यकाल का पश्चाताप सच्चा है तो उस समय पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रही रजिया सुल्ताना और अरूणा चौधरी को तुरंत मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए ,जिन्होंने मंत्री रहते समय ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।चड्ढा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री अपनी पीठ थपथपाते हुए कहते हैं कि उन्होंने 258 बसों को बंद किया है और इससे ट्रांसपोर्ट विभाग को प्रतिदिन 53 लाख रुपये से अधिक का लाभ हुआ है। ऐसी गैर-कानूनी बसों के कारण पिछले 15 साल में विभाग को करीब 3 हजार करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। 

उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री से सवाल किया की यदि पंजाब में अवैध रूप से चल रही 5 हजार बसों के खिलाफ खिलाफ सही मायने में कार्रवाई हुई है तो राजा वडिंग के अपने कबूलनामे के अनुसार पंजाब के खजाने पर 15-20 हजार करोड़ से अधिक का डाका पड़ा है। `आप' नेता ने कहा कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री को पत्र लिखकर और ट्वीट कर बिना नीति से रूट परमिट बढ़ाने वाले अकाली और कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई बार प्रार्थना की लेकिन मंत्री ने इन सियासी ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। चड्ढा ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले बस परमिटों में सरकारी बसों और प्राइवेट बसों के परमिटों की निश्चित संख्या होती है। उदाहरण के तौर पर 1990 में स्टेट हाईवे पर सरकारी और प्राइवेट परमिटों का 50-50 प्रतिशत कोटा होता था। लेकिन उस समय से आज तक की अकाली और कांग्रेस सरकारों की मिलीभगत के साथ सियासी लोगों को प्राइवेट कोटे से अधिक परमिट देने के लिए ट्रांसपोर्ट नीति की उल्लंघना की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी कोटे को अप्रत्यक्ष तौर पर खत्म करने के लिए प्राइवेट बसों के परमिटों को 5-5 गुणा बढ़ाया गया और कई परमिटों में 10-10 बार बढ़ोतरी की गई। एडवोकेट चड्ढा ने पत्र के साथ ही ऑर्बिट बस कंपनी, राजधानी, प्रिंस हाईवे, ताज ट्रैवल्स और न्यू दीप ट्रांसपोर्टरों के बस परमिटों की सूची बतौर सबूत ट्रांसपोर्ट मंत्री को भेजी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। चड्डा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी दिसंबर 2012 के फैसले में स्पष्ट लिखा है कि प्राइवेट बसों को फायदा देने के परमिटों यह गैर-कानूनी बढ़ोतरी सरकारी बसों को खत्म करने वाली है। बावजूद इसके न तो इन करीब 5 हजार गैर-कानूनी परमिटों पर कोई कार्रवाई की गई और न ही इन परमिटों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं पर कोई कार्रवाई हुई। चड्ढा ने ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग को इस तरह के हजारों परमिटों को तुरंत रद्द करने समेत जिम्मेदार अधिकारियों और सियासी लोगों पर केस दर्ज किए जाने की मांग की है।

 

Tags: Dinesh Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD