Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 विश्व कप (वार्मअप) : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 20 Oct 2021

Last updated on: Oct 20, 2021, 00:00 IST

कप्तान रोहित शर्मा (60 रिटायर्ड हर्ट) के दमदार पारी के दम पर भारत ने यहां आईसीसी अकादमी ग्राउंड में आईसीसी टी20 विश्व कप के वार्मअप मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिच ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में एक विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। आस्ट्रेलिया की ओर से एकमात्र विकेट एशटन एगर ने लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शानदार शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज रोहित और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। 

राहुल ने 31 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। रोहित 41 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या आठ गेंदों में एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाए। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया कि ओर से स्टीवन स्मिथ ने 48 गेंदों में सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 57 रन बनाए। स्मिथ के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाए और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो जबकि भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिए।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD