Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आईपीएल 2021 : रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Chennai Super Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 10 Oct 2021

Last updated on: Oct 10, 2021, 00:00 IST

रितुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथ्थपा (63) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएके ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए। दिल्ली की ओर से टॉम करेन ने तीन जबकि एनरिच नॉत्र्जे और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उसरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फाफ डुप्लेसिस एक रन बनाकर आउट हो गए। डुपलेसिस का विकेट नॉत्र्जे ने लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उथ्थपा और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 110 रनों की साझेदारी की। इसी बीच उथ्थपा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस साझेदारी को करेन ने उथ्थपा को आउट कर तोड़ा। 

उथ्थपा ने 44 गेंदो में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। इसके बाद सीएसके के दो विकेट लगातार गिरे। शार्दूल ठाकुर बिना खाता खोले आउट हुए जबकि अंबाती रायूडू (1) बनाकर आउट हुए।एक छोड़ से गायकवाड़ टीम की पारी को आगे बढ़ाते हुए आपना अर्धशतक भी पूरा किया। दूसरे छोड़ से गायकवाड़ का साथ मोइन अली दे रहे थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 21 गेंदो में 30 रनों की साझेदारी हई। इस साझेदारी को आवेश ने गायकवाड़ को आउट कर तोड़ा। गायकवाड़ ने 50 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। इसके बाद मोइन भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके को अंतिम ओवर में 13 रन बनाने थे और कप्तान धोनी ने टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचाया। धोनी ने छह गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले नाबाद रहे। इससे पहले, दिल्ली ने पारी की सधी हुई शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शॉ ने पहले विकेट लिए 36 रनों कि साझेदारी की। इस बढ़ते साझेदारी को हेजलवुड ने धवन (7) को आउट कर तोड़ा। इसके बाद श्रेयस अय्यर (1) रन बनाकर आउट हुए। अय्यर का विकेट भी हेजलवुड ने लिया। 

एक छोड़ से शॉ लगातार तेजी से टीम के लिए रन बना रहे थे और उन्होंन अपना अर्धशतक पूरा किया। अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और दस रन बनाकर आउट हुए। पटेल का विकेट मोइन ने लिया। इसके तुरंत बाद शॉ को जडेजा ने आउट कर दिल्ली को करारा झटका दिया। शॉ ने 34 गेंदो मे सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। कप्तान पंत और शिमरोन हेत्मायर ने दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया और दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 50 गेंदों में 83 रनों की साझेदारी की। हेत्मायर को आउट कर ब्रैवो ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हेत्मायर ने 24 गेंदो में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। पंत लगातार एक छोड़ से तेजी से रन बनाते हुए 35 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए, जबकि टॉम करेन बिना खाता खोले नाबाद रहे। सीएसके की ओर से जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए, जबकि जडेजा, ड्वेन ब्रैवो और मोइन ने एक-एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Chennai Super Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD