Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2021: बैंगलोर ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Royal Challengers Bangalore, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 08 Oct 2021

Last updated on: Oct 08, 2021, 00:00 IST

श्रीकर भरत (नाबाद 78) और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 51) के शानदार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 का 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने भरत के 52 गेंदो में तीन चौकों और चार छक्के की मदद से नाबाद 78 रन और मैक्सवेल के 33 गेंदो में आठ चौकों की मदद से नाबाद 51 रन के बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से एनरिच नोत्र्जे ने दो जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत खराब रही और कप्तान कोहली (4) और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले आउट हो गये। इसके बाद सलामी बल्लेबाज भरत ने एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और 44 गेंदो में 49 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अक्षर ने डिविलियर्स को आउट कर तोड़ा। डिविलियर्स ने 26 गेंदो में दौ चोकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने भरत का साथ दिया और दोनों बल्लेबाजो के बीच 63 गेंदो में नाबाद 111 रनों की मैच जीताऊ साझेदारी हुई। इससे पहले, दिल्ली की टीम ने शानदार शुरूआत की, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 62 गेंदो में 88 रनो की साझेदारी हुई। हर्षल पटेल ने धवन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। धवन ने 35 गेंदो में तीन चौकों ओर दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। इसके बाद शॉ भी जल्दी आउट हो गए। चहल ने शॉ का विकेट लिया। शॉ ने 31 गेंदो में चार चौकों और दो छक्को की मदद से 48 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने (10), श्रेयस अय्यर (18), शिमरोन हेत्मायर (29) रन बनाकर आउट हुए जबकि रिपल पटेल सात रन बनाकर आउट हुए। बैंगलोर की ओर से मोहम्मद सिराज ने दो, जबकि चहल, हर्षल और डेनियल क्रिस्टियन को एक-एक विकेट मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Royal Challengers Bangalore , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD