Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

आईपीएल 2021: हैदराबाद के खिलाफ जीत के बावजूद मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Mumbai Indians, Sunrisers Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबु धाबी , 08 Oct 2021

Last updated on: Oct 08, 2021, 00:00 IST

ईशान किशन (84) और सूर्यकुमार यादव (82) की शानदार प्रदर्श्न के बाद गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के मदद से मुंबई इंडियंस ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से हराया दिया। इस जीत के बावजूद गत चैंपियन मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और मुंबई ने ईशान किशन के 32 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन और सूर्यकुमार यादव के 40 गेंदों पर 13 चौकों और तीन छक्कों के सहारे 82 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के कप्तान मनीष पांडे के 41 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन ही बना सकी। मुबंई की ओर से जसप्रीत बुमराह, नाथन कोल्टर नाइल और जेम्स नीशम को दो-दो विकेट मिले, जबकि ट्रेंट बोल्ट और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिले। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई के 14-14 अंक रहे, लेकिन केकेआर ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह बना ली। कोलकाता का प्लेऑफ में सामना रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर से होगा, जो अंक तालिका में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरूआत अच्छी रही। जैसन रॉय तथा अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। बोल्ट ने जैसन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, जिन्होंने 21 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए। 

इसके बाद अभिषेक भी 16 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके कुछ देर बाद मोहम्मद नबी (3) और अब्दुल समाद (2) के रूप में हैदराबाद ने अपना चौथा विकेट गंवाया। फिर बुमराह ने प्रियम गर्ग को आउट किया। प्रियम ने 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के सहारे 29 रन बनाए। जैसन होल्डर (1) के रूप में हैदराबाद को छठा झटका लगा। राशिद खान (9) और रिद्धमान साहा (2) रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, मुंबई की शुरूआत बेहद मजबूत रही और रोहित तथा ईशान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। हालांकि राशिद ने रोहित को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रोहित ने 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उमरान ने ईशान को आउट कर उनकी पारी का अंत किया। फिर अभिषेक ने कीरोन पोलार्ड (13) और जेम्स नीशम को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। क्रुणाल पांड्या भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और उन्हें राशिद ने नौ रन के स्कोर पर आउट किया। फिर मुंबई ने नाथन कोल्टर नाइल (3) के रूप में अपना सातवां विकेट गंवाया। मुंबई ने अंतिम ओवर में पियूष चावला (0) और सूर्याकुमार के विकेट गंवाए, जबकि बुमराह पांच और बोल्ट खाता खोले बिना नाबाद लौटे। हैदराबाद की ओर से होल्डर ने चार विकेट लिए, जबकि राशिद और अभिषेक को दो-दो विकेट मिले। वहीं उमरान की झोली में एक विकेट आया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Mumbai Indians , Sunrisers Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD