Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

यूपी पुलिस की शीर्ष अधिकारी का दावा, आशीष मिश्रा की जल्द होगी गिरफ्तारी

Trending Topics, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 07 Oct 2021

Last updated on: Oct 07, 2021, 00:00 IST

लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को कहा कि पुलिस केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अब तक कहती रही है कि वह लखीमपुर खीरी कांड की जांच कर रही है और उचित समय पर आवश्यक कार्रवाई करेगी। लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को कहा कि लखीमपुर खीरी प्राथमिकी में हत्या के आरोप में नामजद आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई की और राज्य सरकार से कहा कि वह यह बताए कि प्राथमिकी में किन लोगों के नाम हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं। प्राथमिकी में दावा किया गया है कि आशीष मिश्रा ने लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोलियां चलाई थीं और वह किसानों को कुचलने वाली कार में भी मौजूद थे। सिंह ने कहा, "जांच आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और जानकारी की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।"

इससे पहले आशीष मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं सुबह नौ बजे से इवेंट के अंत तक बनवारीपुर में था।" उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और मैं इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करता हूं और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।" रविवार को किसान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी, जो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां गए थे। जब किसान विरोध कर रहे थे, उसी समय आशीष मिश्रा की कार ने कथित तौर पर तेज गति से गुजरते हुए कई किसानों को कुचल दिया था, जिससे चार किसानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में लखीमपुर खीरी में मौके पर ही हिंसा भड़क गई, जिसमें चार और लोगों की मौत हो गई।

 

Tags: Trending Topics , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD