Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2021 : आरसीबी को हराकर हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Sunrisers Hyderabad, Abu Dhabi, Royal Challengers Bangalore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबु धाबी , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को चार रन से हराया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विकेट सात विकेट पर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जेसन होल्डर, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कोहली (5), डेनियल क्रिस्टियन (1) और श्रीकर भरत (12) के विकेट महज 38 रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद देवदत्त पडीकल और ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। हालांकि, मैक्सवेल 25 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके कुछ देर बाद राशिद ने पडीकल को आउट कर आरसीबी को पांचवां झटका दिया। पडीकल ने 52 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 41 रन बनाए। फिर शाहबाज अहमद (14) भी छठे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौट गए। आरसीबी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम आठ रन ही बना सकी। आरसीबी की पारी में एबी डिविलियर्स 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे नाबाद 19 और जॉर्ज गार्टन दो रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए अभिषेक शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गए। जेसन रॉय ने कप्तान केन विलियम्सन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाज फॉर्म में लग रहे थे और हैदराबाद की पारी को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे। इस बढ़ते साझेदारी को हर्षल पटेल ने विलियम्सन को आउट कर तोड़ा। विलियम्सन ने 29 गेंदो में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए प्रियम गर्ग पर वह ज्यादा देर नहीं टिक सके और 11 गेंदों में एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए। एक ओर से रॉय टीम की पारी को बढ़ा रहे थे और उनका साथ देने आए अब्दुल समद। रॉय अपने अर्धशतक के करीब थे कि क्रिस्टियन ने आउट कर उन्हें पवेलियन भेजा। रॉय ने 38 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 44 रन बानाए। इसके तुरंत बाद ही समाद भी आउट हो गए और हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई। इसके बाद विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (10) और जेसन होल्डर (16) रन बनाकर आउट हुए जबकि राशिद सात रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से हर्षल ने तीन, क्रिस्टियन ने दो जबकि जॉर्ज गार्टन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Sunrisers Hyderabad , Abu Dhabi , Royal Challengers Bangalore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD