Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

18 घंटे पुलिस हिरासत में रहने के बाद पीड़ितों के परिवारों से मिला `आप' पंजाब का शिष्टमंडल

धोरहिरा गांव के `शहीद' किसान नछतर सिंह के परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा, केजरीवाल से फोन पर करवाई बात

Raghav Chadha, Harpal Singh Cheema, Prof Baljinder Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amarjit Singh Sandoa, Kultar Singh Sandhwan, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के हत्यारोपी बेटे आशीष मिश्रा द्वारा रौंद कर मारे गए किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने गए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के शिष्टमंडल को यूपी पुलिस द्वारा करीब 18 घंटे हिरासत में रखने के बाद बुधवार दोपहर रिहा किया गया। `आप' पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा और विपक्षी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में लखीमपुर खीरी जा रहे शिष्टमंडल को यूपी पुलिस ने मंगलवार की शाम हिरासत में लिया था। `आप' के भारी राजनीतिक दबाव के कारण यूपी पुलिस को न केवल पंजाब के शिष्टमंडल को बुधवार की दोपहर रिहा करना पड़ा, बल्कि यूपी पुलिस-प्रशासन को किसानों के पीड़ित परिवारों को मिलने की इजाजत भी देनी पड़ी।इसके बाद `आप' का शिष्टमंडल सबसे पहले लखीमपुर जिले के गांव धोरहिरा के शहीद किसान नछत्तर सिंह के घर गया। फिर शिष्टमंडल ने मारे गए स्थानीय पत्रकार अमन कश्यप के परिवार से भी दुख सांझा किया। शिष्टमंडल के अन्य सदस्यों में किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर और अमरजीत सिंह संदोआ (सभी विधायक) शामिल थे। 

जबकि पार्टी के राज्यसभा सदस्य एवं यूपी मामलों के प्रभारी संजय सिंह भी स्थानीय नेताओं समेत मौके पर मौजूद रहे।पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में राघव चड्ढा ने बताया कि शहीद किसान के पारिवारिक सदस्यों से दुख सांझा करते हुए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पीड़ित परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करवाई।चड्ढा के अनुसार मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से हमदर्दी प्रकट करते हुए उन्हें भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी सभी पीड़ित किसान परिवारों की हर संभव कानूनी और आर्थिक मदद करेगी। उनके साथ सदैव खड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार की मदद के लिए फोन की केवल एक घंटी पर हाजिर होगी।राघव चड्ढा ने कहा कि शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता समेत हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ देश के अन्नदाता के साथ खड़ी है और उस समय तक खड़ी रहेगी, जब तक किसान मोर्चा जीत हासिल नहीं कर लेता।इस मौके पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार को अपने अहंकार की लड़ाई त्याग कर अन्नदाता और मजदूरों की आवाज सुननी चाहिए। साथ ही कृषि विरोधी सभी काले कानून तुरंत वापस लेकर सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी देनी चाहिए।

 

Tags: Raghav Chadha , Harpal Singh Cheema , Prof Baljinder Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amarjit Singh Sandoa , Kultar Singh Sandhwan , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD